फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   516 children from 38 schools honored on Children's Day

Fatehabad News: बाल दिवस पर 38 स्कूलों के 516 बच्चे हुए सम्मानित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 14 Nov 2023 11:12 PM IST
विज्ञापन
516 children from 38 schools honored on Children's Day
फतेहाबाददे बाल भवन में आयोजित कार्यक्रम में शांति निकेतन स्कूल के विद्या​र्थियों को सम्मानित कर
फतेहाबाद। बाल दिवस-2023 के उपलक्ष्य में स्थानीय बाल भवन प्रांगण में जिला बाल कल्याण परिषद की ओर से जिला स्तरीय बाल दिवस एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान अतिरिक्त उपायुक्त डॉ. ब्रह्मजीत सिंह रांगी ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत कर बच्चों को सम्मानित किया। कार्यक्रम में एडीसी ने राज्य स्तरीय बाल दिवस प्रतियोगिताओं के विभिन्न ग्रुपों के 38 सरकारी व गैर सरकारी स्कूलों के 516 बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। उन्होंने बच्चों की अपनी पढ़ाई के साथ-साथ खेलों पर भी चर्चा की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एडीसी डॉ. रांगी ने कहा कि बाल कल्याण परिषद द्वारा पूरा साल बच्चों में विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताएं व गतिविधियों का आयोजन किया जाता है, जिनका मुख्य उद्देश्य बच्चों का सर्वांगीण विकास करना होता है। उन्होंने बच्चों से आह्वान किया कि वे शैक्षणिक, सांस्कृतिक व खेल प्रतियोगिताओं में बढ़ चढ़कर भाग लें। इससे जीवन में आगे बढऩे की भावना विकसित होती है। कार्यक्रम के दौरान बाल भवन परिसर में बच्चों द्वारा बनाई गई पेंटिंग व अन्य कलाकृतियों की प्रदर्शनी लगाई गई, जिसका एडीसी ने अवलोकन किया।
विज्ञापन

जिला बाल कल्याण अधिकारी अनिल कुमार ने बताया कि 16 से 23 अक्टूबर तक राज्य स्तरीय बाल दिवस प्रतियोगिताओं का जिला स्तर पर कक्षा प्रथम से कक्षा 12वीं तक विभिन्न ग्रुपों में एकल नृत्य, ग्रुप नृत्य, एकल गान, ग्रुप गान, फैन्सी ड्रैस, बेस्ट ड्रामेबाज, कार्ड मेकिंग, क्ले मॉडलिंग, प्रश्नोतरी प्रतियोगिता, पोस्टर मेकिंग, कैंडल डेकोरेशन, स्कैचिंग ऑन द स्पाट, थाली/कलश डेकोरेशन, फन गेम्स, रंगोली व भाषण प्रतियोगिता इत्यादि आयोजन किया गया तथा जिसमें बच्चों द्वारा बनाई गई चित्रकलाएं, पोस्टर मेकिंग, कार्ड मेकिंग व क्ले मॉडलिंग प्रदर्शनी का अवलोकन किया गया।
विज्ञापन


इन स्कूलों के विद्यार्थी हुए सम्मानित
- दि ऑलिव स्कूल, फतेहाबाद
- एमडीएस सीनियर सेकेंडरी स्कूल, किरढ़ान
- स्कॉलर्स कॉन्वेंट स्कूल, फतेहाबाद
- सिटी पब्लिक स्कूल, फतेहाबाद
- शांति निकेतन सीनियर सेकेंडरी स्कूल, ढिंगसरा
- एसबीपी डीएवी स्कूल फतेहाबाद
- राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय,एमपी रोही
- न्यू सेंचुरी पब्लिक स्कूल, दौलतपुर
- बीडीएम कॉन्वेंट स्कूल, महमड़ा
- राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, बीघड़
- सीनियर सेंकडरी मॉडल फतेहाबाद
- रॉयल इंटरनेशनल रेजिडेंटल स्कूल,खाराखेड़ी
- सिटी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, भिरड़ाना
- मदर इंडिया कॉन्वेंट स्कूल,रतिया
- भारती निकेतन सीनियर सेकेंडरी स्कूल, रतिया
- पीएल जिंदल कॉन्वेंट स्कूल, रतिया
- राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल, फतेहाबाद
- समसीध इंटरनेशनल स्कूल,फतेहाबाद
- एमएसडी स्प्रिंग बेल्स पब्लिक स्कूल, फतेहाबाद
- राजकीय कन्या मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल, फतेहाबाद
- टेगौर मॉडल स्कूल, फतेहाबाद
- डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल, फतेहाबाद
- अपेक्स पब्लिक स्कूल, फतेहाबाद
- बाला जी पब्लिक स्कूल, भट्टू मंडी
- सैनिक स्कूल, खाराखेड़ी
- द आर्यन स्कूल, फतेहाबाद
- डीएवी पब्लिक स्कूल, फतेहाबाद
- जॉन वेसले कॉन्वेंट स्कूल फतेहाबाद
- महाराजा अग्रसेन पल्बिक स्कूल फतेहाबाद
- लेखराज मेमोरियल टैगोर विद्या मंदिर फतेहाबाद
- पीडीएम कॉन्वेंट स्कूल, खाबड़ा कलां
- पॉयनियर कॉन्वेंट स्कूल, फतेहाबाद
- गांधी विद्या स्कूल, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed