{"_id":"5c7ec47fbdec2213ed0ca8bd","slug":"51551811711-fatehabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंगनवाड़ी वर्करों एवं हैल्परों की हड़ताल 14वें दिन रही जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंगनवाड़ी वर्करों एवं हैल्परों की हड़ताल 14वें दिन रही जारी
विज्ञापन
आंगनबाड़ी वर्कर्स की हड़ताल 14वें दिन रही जारी
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहाबाद। आंगनबाड़ी वर्कर्स एवं हैल्पर यूनियन द्वारा अपनी मांगों को लेकर की जा रही हड़ताल मंगलवार को 14वें दिन भी जारी रही। लघु सचिवालय पर दिए जा रहे धरने में जिलेभर से सैकड़ों की संख्या में पहुंची आंगनबाड़ी वर्कर्स और हैल्पर्स ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रोष जताया। मंगलवार को दिए गए धरने की अध्यक्षता यूनियन की जिला प्रधान सुनीता झलनिया ने की। उन्होंने कहा कि उनकी लड़ाई आज 14वें दिन में पहुंच चुकी है, इसके बावजूद सरकार अपनी हठधर्मिता के चलते अब तक कोई फैसला नहीं ले रही है। उन्होंने कहा कि सीएम के साथ हुई बातचीत में अगर उनकी मांगों को पूरा नहीं किया जाता तो 6 मार्च को भी उनकी हड़ताल जारी रहेगी। आज धरने का संचालन सुदेश रानी व अनिता जाखल ने किया। इस अवसर पर सलोचना गाजूवाला, प्रकाश कौर, राजबाला, सुनीता, ममता के अलावा सीटू के जिला कोषाध्यक्ष राजकुमार निराणियां ने भी संबोधित किया।