{"_id":"5c7d69f1bdec22144763162d","slug":"51551722993-fatehabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खजूरी माईनर का होगा पुननिर्माण, कुदनापुर से पारता पुल का भी बराला ने किया लोकार्पण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खजूरी माईनर का होगा पुननिर्माण, कुदनापुर से पारता पुल का भी बराला ने किया लोकार्पण
विज्ञापन
खजूरी माइनर के पुनर्निर्माण से 2793 एकड़ भूमि की होगी सिंचाई
अमर उजाला ब्यूरो
टोहाना। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष एवं टोहाना के विधायक सुभाष बराला ने गांव खजूरी में खजूरी माइनर का उद्घाटन किया। इस माइनर के पुनर्निर्माण की मांग काफी समय से की जा रही थी। इस अवसर पर आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला ने बताया कि न्यू खजूरी माइनर फतेहाबाद ब्रांच की बुर्जी नंबर 160468, काजल हेड से निकलती है और इसकी क्षमता 8.50 क्यूसेक है। इस माइनर का निर्माण 1980 में हुआ था, जिसके बाद किसी भी सरकार ने इसकी सुध नहीं ली। जिससे माइनर की हालत काफी जर्जर हो गई थी और किसानों के खेतों की सिंचाई सुविधा प्रभावित हो रही थी। बराला ने बताया कि न्यू खजूरी माइनर से गांव गोरखपुर और खजूरी जाटी की 2793 एकड़ कृषि भूमि सिंचित होती है। इस प्रकार से माइनर के पुनर्निर्माण का कार्य पूरा होने पर 2793 एकड़ कृषि भूमि को सिंचाई के लिए पर्याप्त जल उपलब्ध होगा। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि माइनर के पुनर्निर्माण के कार्य पर 53.09 लाख रुपये की लागत आई है। इस माइनर पर 2 पुल और 2 घाटों का भी पुनर्निर्माण किया गया है। न्यू खजूरी माइनर के उद्घाटन उपरांत भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने बलियाला हेड पर भी सिंचाई विभाग की दो परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास किया। इन परियोजनाओं में 2 करोड़ रुपये की लागत की हैड रेगुलेटर टेल बीएमएल और 3 करोड़ रुपये की लागत से कुदनापुर से पारता पुल का निर्माण शामिल है।
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष वेद फुलां, अधीक्षण अभियंता ओम प्रकाश, कार्यकारी अधिकारी धूप सिंह, गांव खजूरी के सरपंच चंद्र पाल, जिला महामंत्री बलदेव ग्रोहा, जिला उपाध्यक्ष लक्ष्मण नापा, डॉ. वीरेंद्र सिवाच, लोकसभा आईटी सैल प्रमुख कंवल चौधरी, खेल प्रकोष्ठ के जिला संयोजक राकेश भांभू, सतबीर जीतू, महेंद्र बैजलपुर, जयबीर सरपंच, कुलदीप लाम्बा, सुधीर तनेजा सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
03एफटीबीपी05 : विभिन्न विकास परियोजनाओं के उद्घाटन अवसर पर आयोजि