फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   मोदी ने निभाया फतेहाबाद से किया गया 20 साल पुराना अटल वादा, अग्रोहा-फतेहाबाद रेल लाइन की फिर हुई घोषणा

मोदी ने निभाया फतेहाबाद से किया गया 20 साल पुराना अटल वादा, अग्रोहा-फतेहाबाद रेल लाइन की फिर हुई घोषणा

Fri, 01 Feb 2019 11:06 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 01 Feb 2019 11:06 PM IST
विज्ञापन
मोदी ने निभाया फतेहाबाद से किया गया 20 साल पुराना अटल वादा, अग्रोहा-फतेहाबाद रेल लाइन की फिर हुई घोषणा
अमित रूखाया
विज्ञापन

फतेहाबाद। फतेहाबाद में रेल की सीटी सुनने के लिए 20 साल से बेताब शहरवासियों का इंतजार जल्द खत्म होने वाला है। हिसार से वाया अग्रोहा फतेहाबाद रेल लाइन के लिए मोदी सरकार ने हामी भर दी है और इसका बाकायदा औपचारिक ऐलान भी शुक्रवार को घोषित हुए अंतरिम बजट में कर दिया गया है। वित्तमंत्री का प्रभार संभाल रहे पीयूष गोयल ने जैसे ही संसद भवन में इसका एलान किया, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फतेहाबाद वासियों के साथ 20 साल पुराने अटल वादे को पूरा करने की दिशा में पहला कदम बढ़ा दिया। दरअसल 20 साल पहले 20 अगस्त 1999 में तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी फतेहाबाद में एक रैली को संबोधित करने आए थे और इसी रैली के दौरान उन्होंने फतेहाबाद में रेल लाइन बिछाने का ऐलान किया था। वाजपेयी तो कभी दोबारा फतेहाबाद नहीं आ सके, पिछले साल अगस्त में उनके निधन के साथ ही ये माना जा रहा था कि अब फतेहाबाद से किया गया ‘अटल वादा’ अधूरा रह गया, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस अटल वादे को अधूरा नहीं रहने दिया। संयोग देखिए, वर्तमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उस समय हरियाणा बीजेपी के प्रभारी थे और वाजपेयी के साथ उसी मंच पर मौजूद थे। ठीक 20 साल बाद नरेंद्र मोदी देश के प्रधानमंत्री हैं और उनकी सरकार में फतेहाबाद से किया गया 20 साल पुराना वादा निभाया गया है।
अग्रोहा मेले में रेलमंत्री रहे लालू यादव ने भी किया था ऐलान
फतेहाबाद को रेल लाइन से जोडने की मांग 20 साल से भी पुरानी है और हर लोकसभा चुनाव में इसे लेकर राजनीति होती आई है। यूपीए वन की सरकार में तत्कालीन रेलमंत्री रहे लालू यादव अग्रोहा मेले में बतौर मुख्यातिथि आए थे और उन्होंने अग्रोहा-फतेहाबाद को रेल लाइन से जोडने का ऐलान किया था। लालू यादव ने यहां तक कहा था कि उनका कहा हुआ घोषणा नहीं बल्कि नोटिफिकेशन होता है। लेकिन इसके बावजूद यूपीए टू में फतेहाबाद का जिक्र भी यूपीए के अंतिम बजट में हुआ। उस वक्त इसका श्रेय तत्कालीन सिरसा सांसद अशोक तंवर ने लिया और बाकायदा फतेहाबाद में उनका नागरिक अभिनंदन भी हुआ। लेकिन इसके बाद एनडीए सरकार के शुरूआती साल में रेल लाइन के लिए सर्वे करने के लिए बजट अलाट हुआ। लेकिन एक बार फिर ये मसला ठंडे बस्ते में चला गया। अब संयोग देखिए कि अब एनडीए सरकार के आखिरी बजट में एक बार फिर फतेहाबाद रेल लाइन का जिक्र होने से लोगों को फतेहाबाद में भी रेल की सीटी सुनाई देने की उम्मीद एक बार फिर जगी है।
विज्ञापन

4 सौ करोड़ आएगी लागत, हिसार से वाया अग्रोहा-फतेहाबाद सिरसा तक 93 किलोमीटर का बिछेगा ट्रैक
बजट में किए गए ऐलान के मुताबिक हिसार से वाया अग्रोहा-फतेहाबाद सिरसा तक 93 किलोमीटर लंबा रेलवे ट्रैक बिछेगा और इस पर तकरीबन 400 करोड़ की लागत आएगी। बजट के अनुसार साल 2018-19 में इस प्लान को एक बार ड्रॉप कर दिया गया था, लेकिन 2019-20 के लिए इसे रिवाइज प्लान के तहत वापिस ऐलान में लाया गया है। इसके लिए बाकायदा 10 करोड़ रुपये का स्टाइफंड भी जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed