फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   खंडहर हो चुके हैं अनाज मंडी में लाखों खर्च करके बनाए रिहायशी क्वार्टर

खंडहर हो चुके हैं अनाज मंडी में लाखों खर्च करके बनाए रिहायशी क्वार्टर

Wed, 30 Jan 2019 12:28 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 30 Jan 2019 12:28 AM IST
विज्ञापन
खंडहर हो चुके हैं अनाज मंडी में लाखों खर्च करके बनाए रिहायशी क्वार्टर
लापरवाही : मार्केट कमेटी के रिहायशी क्वार्टर जर्जर
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रतिया। रतिया अनाज मंडी के बीचोंबीच मार्केट कमेटी के कर्मचारियों के रहने के लिए बनाए गए रिहायशी क्वार्टर मार्केटिंग बोर्ड के अधिकारियों की लापरवाही के चलते खंडहर में तब्दील हो चुके हैं। जिस कारण कभी भी कोई भयानक हादसा हो सकता है। कमेटी अधिकारियों द्वारा सुध न लेने के कारण लाखों रुपये की लागत से बनाए गए क्वार्टर अब सफेद हाथी साबित हो रहे हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार लगभग बीस वर्ष पूर्व मार्केटिंग बोर्ड हरियाणा द्वारा लाखों रुपये खर्च करके अनाज मंडी रतिया में मार्केट कमेटी कर्मचारियों व अधिकारियों के लिए 12 क्वार्टर थर्ड क्लास, 8 क्वार्टर फोर्थ क्लास व मार्केट कमेटी के सचिव के लिए एक कोटी का निर्माण करवाया गया था। अधिकारियों की कथित लापरवाही के चलते सरकार द्वारा लाखों रुपये खर्च करके बनाए गए ये क्वार्टर अब जर्जर हो गए हैं। इन 20 क्वार्टरों में विभाग के महज कुछ फोर्थ क्लास कर्मचारी ही रह रहे हैं। हालांकि प्रदेश सरकार द्वारा बुढलाडा रोड पर स्थित सामुदायिक भवन में करोड़ों रुपये खर्च करके रैन बसेरा इमारत का निर्माण करवाया जा रहा है, लेकिन मार्केटिंग बोर्ड के अधिकारियों की कथित लापरवाही के चलते प्रदेश सरकार द्वारा पूर्व में बनाई गई इमारतें खंडहर होती जा रही हैं। सामुदायिक भवन व मार्केट कमेटी क्वार्टर आदि अनेक जगह ऐसी हैं जो रखरखाव के अभाव में जर्जर हो रहे हैं।

मार्केटिंग बोर्ड के ज्यादातर कर्मचारी अपने मकानों में रह रहे हैं। जिस कारण विभाग के अधिकतर क्वार्टर खाली पड़े हैं, इन क्वार्टरों के रखरखाव का कार्य निर्माण विंग के पास होता है और इसके लिए उच्च अधिकारियों को मामले से अवगत करवाकर इन क्वार्टरों का रखरखाव करवाया जाएगा।
विज्ञापन

चरण सिंह गिल, सचिव मार्केट बोर्ड
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed