फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   हड़ताल पर रोडवेज रणनीति पर फीडबैक लेने बसों में पहुंचे जीएम, आज से नाइट सर्विस शुरू करेगा प्रशासन

हड़ताल पर रोडवेज रणनीति पर फीडबैक लेने बसों में पहुंचे जीएम, आज से नाइट सर्विस शुरू करेगा प्रशासन

Mon, 29 Oct 2018 12:51 AM IST
Updated Mon, 29 Oct 2018 12:51 AM IST
विज्ञापन
हड़ताल पर रोडवेज रणनीति पर फीडबैक लेने बसों में पहुंचे जीएम, आज से नाइट सर्विस शुरू करेगा प्रशासन
रोडवेज हड़ताल : फीडबैक लेने बसों में पहुंचे जीएम, आज से नाइट सर्विस शुरू करेगा प्रशासन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फतेहाबाद। 13 दिन से रोडवेज हड़ताल से जूझ रही प्रदेश सरकार ने अब जनता-जनार्दन से हड़ताल के दौरान अपने रोल के बारे में फीडबैक लेना शुरू कर दिया है। जिले में इसका जिम्मा खुद रोडवेज महाप्रबंधक शंभू राठी ने उठाया है। राठी ने रविवार को जिलेभर के रोडवेज डिपों का दौरा कर रोडवेज बसों में सवारी करने वाले यात्रियों से मुलाकात की और उनसे फीडबैक लिया। फतेहाबाद जिले के लोगों के फीडबैक से उत्साहित रोडवेज ने अब फतेहाबाद में नाइट सर्विस बस सेवा को भी दोबारा शुरू करने का फैसला लिया है। अगर सब कुछ ठीक रहा तो सोमवार रात से फतेहाबाद जिले की रोडवेज नाइट बस सेवा दोबारा शुरू कर दी जाएंगी। खुद रोडवेज जीएम शंभू राठी ने इसकी पुष्टि की है।
जीएम का दावा, नए चालक-परिचालकों के कार्य से संतुष्ट मिले यात्री
रविवार को यात्रियों का फीडबैक लेने के लिए फतेहाबाद से भूना, हांसी से हिसार व फतेहाबाद रूट पर जीएम शंभू राठी ने विभिन्न बसों को रुकवाकर उसमें सवार हुए और थोड़ी दूरी तक बस के अंदर ही यात्रियों के साथ सफर किया। इस दौरान उन्होंने यात्रियों से नए लगाए गए रोडवेज चालक-परिचालकों की सेवाओं के बारे में जानकारी हासिल की। जीएम रोडवेज का दावा है कि अधिकतर बस यात्रियों ने मौजूदा नए लगाए गए चालक-परिचालकों की सेवाओं को संतोषजनक बताया है। सबसे पहले रोडवेज जीएम शंभू राठी ने हांसी से हिसार तक आने वाली फतेहाबाद डिपो की बसों को रुकवाकर उसमें सवारी की। इसके बाद हिसार से फतेहाबाद के दौरान आने वाले यात्रियों से भी इस बारे में बातचीत की। फतेहाबाद लौटने के बाद उन्होंने भूना के रास्ते टोहाना तक विभिन्न बसों में यात्रियों से बात कर उनसे फीडबैक लिया।
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर थी बसों के खराब होने की अफवाह, कर्मशाला में पहुंची एक ही बस
रविवार सुबह से विभिन्न व्हाट्सअप ग्रुप में ये अफवाहें शुरू हो गई जिसमें ये कहा जा रहा था कि हड़ताल शुरू होने के बाद से फतेहाबाद रोडवेज की 12-13 बसें खराब हो चुकी हैं। सोशल मीडिया की पोस्ट में इसके पीछे मुख्य कारण रोडवेज के नए लगाए गए ड्राइवरों का नौसिखिये बताया जा रहा था। पड़ताल करने पर ये बात गलत निकली। रविवार को अमर उजाला अखबार के संवाददाता ने जब रोडवेज कर्मशाला के फोरमैन रामबीर सिंह से बात की तो उन्होंने बताया कि हड़ताल शुरू होने के बाद से अभी तक महज एक ही बस कर्मशाला में रिपेयरिंग के लिए पहुंची है। उसका भी महज क्लच प्लेट क्षतिग्रस्त हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार को चली 103 रोडवेज बसें
हड़ताल के शुरूआती दिनों में जहां रोडवेज सेवा पूरी तरह बाधित थी। लेकिन 13 दिन बीतने के बाद रोडवेज प्रशासन की तेजी और मुस्तैदी ने हालात बदले हैं। रविवार को लगातार दूसरे दिन 90 से अधिक रोडवेज बसों का परिचालन विभिन्न रूटों पर हुआ। शनिवार को जहां 91 रोडवेज बसें चली थी, वहीं रविवार को इनकी संख्या बढ़कर 103 तक पहुंच गई। इतना ही नहीं, लंबे रूटों पर काफी दिनों से बसें बंद थी, लेकिन अब वहां भी बसें चालू कर दी गई हैं। हरिद्वार व दिल्ली रूट पर बसें नियमित रूप से शुरू कर दी गई हैं जबकि दिल्ली के लिए तो नाइट सर्विस भी सोमवार से शुरू करने के दावे रोडवेज प्रशासन कर रहा है।

मैंने खुद रोडवेज बसों में सफर कर यात्रियों से फीडबैक लिया है। उनके अनुसार नए रोडवेज चालक-परिचालकों की कार्यप्रणाली बेहतर है। जिससे यात्री भी संतुष्ट हैं। इसके चलते हम सोमवार से नाइट सर्विस भी दोबारा शुरू करने के बारे में गंभीरता से विचार कर रहे हैं। रविवार को कुल 103 बसें चलाई हैं।
- शंभू राठी, रोडवेज महाप्रबंधक, फतेहाबाद ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed