{"_id":"5bb3c589867a557f66620bbb","slug":"51538508169-fatehabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपायुक्त डॉ आभीर ने दिखाई स्वच्छता साईकिल रैली को हरी झंडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उपायुक्त डॉ आभीर ने दिखाई स्वच्छता साईकिल रैली को हरी झंडी
Updated Wed, 03 Oct 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रमदान और साइकिल रैली निकाल दिया स्वच्छता का संदेश
महात्मा गांधी की जयंती पर जिले में चलाया गया स्वच्छता अभियान
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहाबाद। अंतर्राष्ट्रीय अहिंसा दिवस एवं राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर मंगलवार को लघु सचिवालय स्थित शहीदी स्मारक के समीप पंचायत संसाधन केंद्र में स्वच्छता ही सेवा समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उपायुक्त डॉ. जेके आभीर, उपमंडलाधीश सतबीर जांगु, अधीक्षक सुभाष चौहान, प्राचार्य सरवजीत मान, खेल, शिक्षा, सूचना एवं जनसंपर्क विभाग आदि विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया और स्वच्छता का संदेश दिया।
उपायुक्त ने लोगों से आह्वान किया कि स्वच्छता कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर भाग लें और महानविभूतियों को सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित करें। इस अवसर पर उपायुक्त व एसडीएम ने राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय फतेहाबाद, रॉयल इंटरनेशनल स्कूल खारा खेड़ी, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय फतेहाबाद आदि अन्य स्कूलों के विद्यार्थियों की स्वच्छता साइकिल रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह रैली सब्जी मंडी, लघु सचिवालय, न्यायिक परिसर, सिरसा रोड, पुराना बस अड्डा, डीएसपी रोड, जवाहर चौक, फव्वारा चौक, लाल बत्ती चौक, बीघड चौक सहित अन्य स्थानों पर जनता को स्वच्छता बारे जागरूक करते हुए स्थानीय पंचायत भवन में पहुंची। रैली का पंचायत भवन में पहुंचने पर विभिन्न विभागों के अधिकारियों, सामाजिक-धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने स्वागत किया। स्कूली बच्चों व उपमंडलाधीश कार्यालय, जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी कार्यालय सहित अन्य विभिन्न कार्यालयों में स्वच्छता अभियान चलाकर श्रमदान किया। स्कूली बच्चों ने लघु सचिवालय परिसर, न्यायिक परिसर, एडीआर सेंटर, रिकॉर्ड रूम आदि स्थानों पर भी स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के तहत श्रमदान किया।
02लघु सचिवालय के समीप पंचायत संसाधन केंद्र से स्वच्छता ही सेवा अभियान के अवसर पर स्वच्छता साईकिल रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते उपायुक्त डॉ जेके आभीर।
विज्ञापन
03 स्वच्छता ही सेवा अभियान के अवसर पर आयोजित कार्यक्रमों में श्रमदान करते एसडीएम सतबीर जांगु