फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   जिला में भूमि के कलेक्टर रेट निर्धारित : डीसी

जिला में भूमि के कलेक्टर रेट निर्धारित : डीसी

Wed, 03 Oct 2018 12:52 AM IST
Updated Wed, 03 Oct 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
जिला में भूमि के कलेक्टर रेट निर्धारित : डीसी
भूमि के कलेक्टर रेट निर्धारित करने की रिपोर्ट तैयार
विज्ञापन

उपायुक्त ने अधिकारियों संग बैठक में किया विचार-विमर्श
अमर उजाला ब्यूरो ।
फतेहाबाद। उपायुक्त डॉ. जेके आभीर की अध्यक्षता में लघु सचिवालय स्थित उपायुक्त कार्यालय में राजस्व विभाग व अन्य संबंधित विभाग के अधिकारियों की बैठक हुई है। बैठक में वर्ष 2018-19 के लिए जिला में भूमि के कलेक्टर रेट निर्धारित किए गए। डीसी ने बताया कि वर्तमान में रियल एस्टेट क्षेत्र तथा आमजन द्वारा भूखंडों की मांग के संदर्भ में विशेषज्ञों से विचार विमर्श करने के बाद रिपोर्ट तैयार की गई है। इस दिशा में जन प्रतिनिधि, सरपंच, पंच, नगर पार्षद, जिला परिषद सदस्य, जानकारी रखने वाले प्रबुद्ध एवं गणमान्य व्यक्तियों आदि से पहले ही किसी क्षेत्र के कलेक्टर रेट में बढ़ोतरी या कमी करवाने के प्रस्ताव मांगे गए थे। इसके बाद कलेक्टर रेट समिति द्वारा अंतिम निर्णय लिया गया है। उन्होंने बताया कि रतिया, टोहाना, भूना, फतेहाबाद, जाखल, भट्टू, कुलां सहित जिला के सभी क्षेत्रों में 2.5 प्रतिशत के लगभग कलेक्टर रेट जनप्रतिनिधियों की मांग अनुसार कम या ज्यादा किए गए। उन्होंने बताया कि किसी क्षेत्र में 2.5 प्रतिशत के रेट में कमी की गई है या किसी क्षेत्र में 2.5 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी की गई है।

उपायुक्त ने कहा कि वर्ष में दो बार भूमि कलेक्टर रेट तैयार किए जाते है। उन्होंने बताया कि अक्तूबर व अप्रैल मास में कलेक्टर रेट निर्धारित किए जाते है। उन्होंने बताया कि संबंधित अधिकारियों द्वारा रिपोर्ट को अंतिम रूप दिए जाने के बाद इसे फतेहाबाद डॉट जीओवी डॉट आईएन पर अपलोड किया जाता है। उन्होंने कहा कि जिला में कंट्रोलड व विलेज एरिया के लिए अलग-अलग नक्शे तैयार किए जाते है और इन नक्शों पर संशोधित दरों की सूची अंकित कर कलेक्टर रेट को फाइनल मंजूरी प्रदान की जाती है। इस कार्य में राजस्व और स्थानीय निकाय के अधिकारी आपस में तालमेल कर कार्य को निर्धारित समयावधि में पूर्ण करते है। इस अवसर पर उपमंडलाधीश सुरजीत नैन, सतबीर जांगु, डीआरओ बाल कृष्ण, डीडीपीओ अनुभव मेहता, जिले के सभी तहसीलदार, नायब तहसीलदार, विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

01 भूमि के कलेक्टर रेट निर्धारण को लेकर आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते उपायुक्त डॉ जेके आभीर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed