फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   अब रविवार को भी लगेंगी सभी खंडों में तीसरी, 5वीं व 7वीं कक्षा के बच्चों की कक्षाएं

अब रविवार को भी लगेंगी सभी खंडों में तीसरी, 5वीं व 7वीं कक्षा के बच्चों की कक्षाएं

Thu, 12 Jul 2018 12:35 AM IST
Updated Thu, 12 Jul 2018 12:35 AM IST
विज्ञापन
अब रविवार को भी लगेंगी सभी खंडों में तीसरी, 5वीं व 7वीं कक्षा के बच्चों की कक्षाएं
अब रविवार को भी लगेंगी सभी खंडों में तीसरी, 5वीं व 7वीं कक्षा के बच्चों की कक्षाएं
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फतेहाबाद । जिले के शिक्षा स्तर में गुणात्मक सुधार व बच्चों के लर्निंग लेवल की दशा को मजबूत करने के लिए अब सभी खंडों में रविवार को भी कक्षा तीसरी, 5वीं व 7वीं कक्षा के विद्यार्थियों की कक्षाएं लगाई जाएगी। इन कक्षाओं में उपायुक्त डॉ हरदीप सिंह बच्चों को पढ़ाएंगे तथा बच्चों के साथ अपना अनुभव सांझा करेंगे।
बच्चों को शुरूआती दौर में ही बेहतर शिक्षा उपलब्ध करवाने तथा उन्हें सक्षम बनाने के लिए लघु सचिवालय स्थित बैठक कक्ष में उपायुक्त डॉ हरदीप सिंह की अध्यक्षता में शिक्षा विभाग व डाईट मताना के अधिकारियों के साथ एक दिवसीय वर्कशाप का आयोजन किया गया। एक दिवसीय वर्कशाप में उपायुक्त के मार्गदर्शन अनुसार शिक्षा विभाग के सभी खंड शिक्षा अधिकारियों तथा डाईट मताना के अधिकारियों, प्राध्यापक व मास्टर ट्रेनरों ने सर्वसहमति से निर्णय लिया कि रविवार के दिन वे स्वयं स्कूलों में जाकर अध्यापकों की तरह ही बच्चों को पढ़ाएंगे। रविवार को कक्षाएं आयोजित होने से निश्चित तौर पर बच्चों की शिक्षा में सुधार आएगा।
विज्ञापन

आयोजित वर्कशाप को संबोधित करते हुए उपायुक्त डॉ हरदीप सिंह ने कहा कि रविवार को भी तीसरी, पांचवी व सातवीं कक्षा के बच्चों को पढ़ाने के लिए वे कुछ समय निकालकर स्कूलों में पहुंचेंगे। इसके अलावा समय-समय पर अन्य प्रशासनिक अधिकारी भी बच्चों को पढ़ाएंगे। उन्होंने बीईओ व डाईट मताना की टीम से कहा कि वे बच्चों के शिक्षा स्तर की जांच के लिए कुछ समय के अंतराल में उनकी परीक्षा भी ले। लगातार अभ्यास करवाने से बच्चे निश्चित तौर पर शिक्षा में निपुण बनेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर मुख्यमंत्री सुशासन सहयोगी सुश्री अंजू आर्य, जिला शिक्षा अधिकारी दयानंद सिहाग, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी संगीता बिश्रोई, सभी बीईओ, डाईट मताना के अध्यापकों की टीम, मास्टर ट्रेनर आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed