{"_id":"5a4e6a844f1c1bfe7a8b52d5","slug":"51515088516-fatehabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जींद बठिंडा के बीच इसी हफ्ते चलेगी इलेक्ट्रिक ट्रेन : डीआरएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जींद बठिंडा के बीच इसी हफ्ते चलेगी इलेक्ट्रिक ट्रेन : डीआरएम
Updated Thu, 04 Jan 2018 11:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
जाखल।
जाखल रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधाओं में कोई कमी नहीं रहेगी, यहां पर वाहनों के लिए जल्द ही पार्किंग और यात्रियों के लिए नए पार्क का निर्माण कराया जाएगा। इसके साथ ही रेलवे स्टेशन के मुख्य गेट के सामने खस्ता हालत में पहुंच चुकी कैंटीनों को भी नए सिरे से बनाया जाएगा। यह जानकारी वीरवार को जाखल आए दिल्ली रेल मंडल प्रबंधक आरएन सिंह ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए दी। आरएन सिंह ने बताया कि जींद से बठिंडा वाया जाखल 140 किमी. दूरी में इसी सप्ताह से इलेक्ट्रिक ट्रेनें चलने लगेंगी। इसके लिए 8 जनवरी को रेलवे के मुख्य सुरक्षा आयुक्त यहां का दौरा करेंगे। अपनी विशेष ट्रेन से 12 बजकर 35 मिनट पर पहुंचे डीआरएम ने करीब डेढ़ घंटा तक जाखल स्टेशन का निरीक्षण किया।
डीआरएम ने प्रतीक्षालय की छत को भी बदलने, प्रतीक्षालय के दोनों ओर खुले द्वारों पर गेट लगाने के साथ साथ यात्रियों के लिए बैठने व आराम करने के लिए उचित प्रबंध करने के भी आदेश दिए। डीआरएम ने टिकट घर, प्रतीक्षालय के नजदीक ही शौचालय सुविधा उपलब्ध कराने के भी आदेश दिए। उन्होंने ट्रेन चालक परिचालक विश्राम गृह, प्लेटफार्म नंबर 2 पर बने फुट ओवर ब्रिज व पावर केबिन का भी निरीक्षण किया। वहीं उन्होंने रेलवे सुरक्षा बल पुलिस से ट्रेनों में होने वाली चेन पुलिंग का भी रिकार्ड जांचा। जिसके साथ ही उन्होंने स्टेशन को होने वाली आय के साथ साथ यहां पर यात्रियों के लिए उपलब्ध सुविधाओं की भी स्टेशन अधीक्षक से जानकारी ली।
संगठनों ने सौंपे मांग पत्र
डीआरएम को जन चेतना मंच, कच्चा आढ़ती एसोसिएशन, राष्ट्रीय मानवाधिकार समिति, रेल वेंडर एसोसिएशन की ओर से मांग पत्र सौंपे गए। जिसमें जाखल स्टेशन पर शताब्दी व बांद्रा एक्सप्रेस गाड़ी का ठहराव करने, जाखल मंडी व जाखल गांव को जोड़ने वाले फाटक नंबर 168 पर अंडर ब्रिज बनाने, रेलवे परिसर में स्टेडियम का निर्माण, जाखल मंडी दिशा की ओर टिकट खिड़की खोलने, शुलभ शौचालय बनाने, रेलवे बारात घर का आधुनिकीकरण करवाने की मांगे रखी। जिस पर उन्होंने विचार करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
ये रहे मौजूद
डीआरएम से मिलने आढ़ती एसोसिएशन प्रधान सतीश भोला, उप प्रधान सुरेश गर्ग पप्पु, मदन लाल सिधानी, कृष्ण गर्ग, जन चेतना मंच से करनैल खिप्पल, जरनैल सरोए, बीपी आदिवाल, राष्ट्रीय मानवाधिकार समिति से डॉ. राजेश शर्मा, जाखल गांव सरपंच हरप्रीत सिंह, दिलबाग संधु, महावीर प्रसाद गर्ग, आशू सिंगला, तरसेम सिंगला, श्याम लाल गोयल, लाभ सोनी के अलावा स्टेशन अधीक्षक सूरजभान शर्मा, आरपीएफ प्रभारी रामफल, जीआरपी चौकी कर्मचंद, एसके मिश्रा, सीएस शर्मा, प्रीतम नोनीवाल आदि दिल्ली रेल मंडल के तमाम प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।