{"_id":"5a4bcf194f1c1b4b198b47f5","slug":"51514917657-fatehabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्राचीन दुर्गा मंदिर मढ़ी में नववर्ष पर सत्संग समारोह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्राचीन दुर्गा मंदिर मढ़ी में नववर्ष पर सत्संग समारोह
Updated Tue, 02 Jan 2018 11:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहाबाद।
मेन बाजार स्थित प्राचीन दुर्गा मंदिर मढ़ी में नववर्ष के उपलक्ष्य में सत्संग समारोह मढ़ी के गद्दीनशीन अर्जुनदेव गिरी जी महाराज के पावन सानिध्य में हुआ। इस दौरान विधिवत पूजा अर्चना व मंत्रोच्चारण किए गए। सर्व श्री वैष्णो भजन मंडली के संगीत गायकों ने माता की सुंदर भेंटों द्वारा गुणगान किया। कार्यक्रम में पहुंचे मां के भक्तों ने मढ़ी में स्थापित गुफा में माता के दर्शन किए और मंदिर परिसर माता के जयकारों से गूंज उठा। मढ़ी संस्थापक स्वामी जगदीश गिरी के चरणों में शीश नवाकर श्रद्धालुओं ने नववर्ष में अपने जीवन में सुख-समृद्धि की मनोकामना मांगी। गढ़ी के गद्दीनशीन अर्जुन देव ने कहा कि शाश्वत सुख केवल भगवान के चरणों में ही मिलता है। सौभाग्य है कि हम लोग नववर्ष का आगाज माता के चरणों में गुणगान के साथ कर रहे हैं।