{"_id":"5a4a7ec74f1c1bcf6d8b75a1","slug":"51514831559-fatehabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेशनल मैडिकल काऊंसिल बिल के खिलाफ आईएमए की 12 घंटे की हड़ताल मंगलवार को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेशनल मैडिकल काऊंसिल बिल के खिलाफ आईएमए की 12 घंटे की हड़ताल मंगलवार को
Updated Tue, 02 Jan 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहाबाद।
नेशनल मेडिकल काउंसिल बिल के खिलाफ इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के आदेश पर 2 जनवरी को निजी अस्पतालों में 12 घंटे की हड़ताल रहेगी। इस दौरान 2 जनवरी मंगलवार को सुबह छह बजे से शाम छह बजे तक सभी निजी चिकित्सक अपनी ओपीडी सेवाएं ठप रखेंगे। आईएमए के सचिव डा. रोहित बतरा ने बताया कि सरकार जिस नेशनल मेडिकल काउंसिल बिल को चिकित्सकों और निजी अस्पतालों पर थोपना चाहती है, उसके आगे बहुत दुष्प्रभाव पड़ेंगे जिसके चलते इलाज आम आदमी की पहुंच से बाहर हो जाएगा। डा. रोहित बतरा ने बताया कि इस एक्ट से मिथ्या चिकित्सा और ब्रिज पाठ्यक्रम को बढ़ावा मिलेगा जिससे देश की स्वास्थ्य सेवाओं पर दुष्प्रभाव पड़ना तय है। बतरा ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तावित इस नेशनल काउंसिल बिल की आईएमए कड़े शब्दों में निंदा करता है और सरकार को आगाह करता है कि अगर सरकार ने अपनी मंशा नहीं बदली तो देशभर के चिकित्सक इसके खिलाफ लंबी लड़ाई लड़ने से भी पीछे नहीं हटेंगे।