फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   भाजपा की बैठक में हंगामा, पदाधिकारी का आरोप- नहीं हो रहे हैं काम, ले लो इस्तीफा

भाजपा की बैठक में हंगामा, पदाधिकारी का आरोप- नहीं हो रहे हैं काम, ले लो इस्तीफा

Fri, 01 Dec 2017 01:58 AM IST
Updated Fri, 01 Dec 2017 01:58 AM IST
विज्ञापन
भाजपा की बैठक में हंगामा, पदाधिकारी का आरोप- नहीं हो रहे हैं काम, ले लो इस्तीफा
भाजपा की बैठक में हंगामा, पदाधिकारी का आरोप- नहीं हो रहे हैं काम, ले लो इस्तीफा
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
रतिया।
पंडित दीनदयाल उपाध्याय शताब्दी विस्तारक योजना के तहत भारतीय जनता पार्टी की वीरवार दोपहर को हुई बैठक में हंगामा हो गया। नागपुर मंडल के एक पदाधिकारी ने काम न होेने की शिकायत करते हुए सार्वजनिक रूप से इस्तीफा देने तक की बात कह दी। इसके बाद लोकसभा निगरानी कमेटी के प्रभारी ने पदाधिकारी को बैठक से बाहर जाने के निर्देश दे दिए। पदाधिकारी के समर्थकों ने हंगामा खड़ा कर दिया और बैठक का बहिष्कार करके बाहर आ गए। बाद में भाजपा के अन्य पदाधिकारियों ने समझा-बुझाकर मामले को शांत किया। इस हंगामे पर भाजपा के नेता भी टिप्पणी करने से बचते आये और इस मामले को पारिवारिक बताया।
पंडित दीनदयाल उपाध्याय शताब्दी विस्तारक योजना के तहत रतिया शहरी मंडल अध्यक्ष सुखविंदर गोयल की अध्यक्षता में रतिया विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं की एक बैठक अनाज मंडी में हुई थी। इसमें लोक सभा निगरानी समिति के संयोजक भारत भूषण मिड्ढ़ा, जिला उपाध्यक्ष वेद जांगड़ा विशेष तौर पर शामिल हुए व कार्यकर्ताओं की समस्याओं के बारे में उनसे राय जानी गई। बैठक में बूथ कमेटियों के गठन के बारे में विचार किया गया। इस बैठक में कार्यकर्ताओं से उनकी समस्याओं के बारे में विस्तार से पूछा जा रहा था। इसी बीच नागपुर मंडल के एक पदाधिकारी प्रवीण ने काम न होने का आरोप लगाया। कहा कि अगर कार्यकर्ताओं की इसी तरह अनदेखी होती रही तो वह इस्तीफा दे देंगे। संयोजक ने पदाधिकारी को बैठक से बाहर चले जाने को कहा। जिस पर हंगामा हो गया और इस्तीफा देने वाले पदाधिकारी के साथ समर्थक बैठक से बाहर आकर रोष जताने लगे। बाद में अन्य पदाधिकारियों ने नाराज कार्यकर्ताओं को शांत किया और उनके काम करवाने का आश्वासन देकर बैठक में लेकर आये। हालांकि बैठक के बाद नागपुर के उक्त पदाधिकारी ने आरोप लगाया की वह पार्टी के काफी पुराने कार्यकर्ता हैं और जिस तरह बैठक में उसके साथ बर्ताव किया गया है वह उसकी शिकायत जिला प्रधान, स्टेट प्रधान व मुख्यमंत्री के समक्ष करेंगे। बैठक में जिला महामंत्री बलदेव ग्रोहा, जिला उपाध्यक्ष रमेश सिंगला, रतिया मार्किट कमेटी के चेयरमैन श्याम कंबोज, वाइस चेयरमैन सतपाल करंडीवाला, मंडल अध्यक्ष धर्मवीर बडाना, धर्मपाल शर्मा, लक्ष्मण नापा, सतपाल जिंदल भी मौजूद रहे।
विज्ञापन


मामूली था विवाद: मंडलाध्यक्ष
इस बारे में जब मंडल अध्यक्ष सुखविंद्र गोयल से बात की गई तो उन्होंने बताया कि बैठक में कार्यकर्ता के काम न होने की शिकायत पर मामूली विवाद हुआ था, जिसे बाद में निपटा लिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले की नहीं है जानकारी: वेद फूलां
वहीं जिला अध्यक्ष वेद फूलां का कहना है कि वे गीता जयंती कार्यक्रम में व्यस्त थे। उन्हें विवाद की सूचना जरूर मिली थी, लेकिन उनके पास पूरी जानकारी नहीं है। अगर कोई विवाद है तो उसे सुलझा लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed