{"_id":"60159fd58ebc3e08bb61557c","slug":"5-lakh-rupees-theft-from-factory-fatehabad-news-rtk5931487106","type":"story","status":"publish","title_hn":"फैक्टरी से पांच लाख रुपये चुराकर रसोइया फरार, सीसीटीवी में कैद हुई फुटेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फैक्टरी से पांच लाख रुपये चुराकर रसोइया फरार, सीसीटीवी में कैद हुई फुटेज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के भूना रोड स्थित कृषि यंत्र बनाने की फैक्टरी के कार्यालय से खाना बनाने वाला कर्मचारी पांच लाख रुपये चोरी कर फरार हो गया। मामले की सूचना पाकर शहर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनाक्रम की जानकारी ली। चोरी की यह घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है जिसकी फुटेज भी पुलिस को सौंप दी गई है। हैरानी जनक बात यह है कि फैक्टरी मालिक को खाना बनाने वाले कर्मचारी का नाम तक नहीं पता है। उनके अनुसार उसे बहादर कहकर ही पुकारते थे।
पुलिस को दी शिकायत में फैक्टरी मालिक विक्रम सिंह पुन्नी ने बताया कि करीब दो साल पहले उक्त आरोपी उनके पास खाना बनाने का कार्य करने के लिए आया था। रोजाना की तरह वह वीरवार रात को घर गए थे। जब सुबह फैक्टरी के लोगों ने घटना के बारे में सूचित किया तो आकर देखा। उन्होंने पाया कि कार्यालय का शीशा टूटा हुआ था। काउंटर के गल्ले में रखे पांच लाख रुपये गायब थे। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर आकर जांच की और फुटेज देखी।
फैक्टरी मालिक ने पुलिस को बताया है कि उक्त व्यक्ति के साथ दो हेल्पर कुछ दिन पहले आए थे, लेकिन चोरी की घटना के बाद से तीनों गायब हैं। चोरी के समय फैक्टरी में 13 लोग और भी थे लेकिन किसी को भनक तक नहीं लगी। आरोपी नेपाल के काठमांडू का रहने वाला है जिसकी शिकायत पुलिस को दे दी है। इस बारे में थाना शहर प्रभारी सुरेंद्रा ने बताया कि वीएस पुन्नी की फैक्टरी में चोरी की सूचना पर पुलिस गई थी। मामले की जांच की जा रही है, शीघ्र आरोपी को काबू कर लिया जाएगा।