फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   48 new corona infected in the district

जिले में 48 नए कोरोना केस, संक्रमित मरीजों का आंकड़ा बढ़कर हुआ 2181

Sat, 26 Sep 2020 11:18 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 26 Sep 2020 11:18 PM IST
विज्ञापन
48 new corona infected in the district
जिले में कोरोना का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। जिले में अब रोजाना नए संक्रमित मरीजों की संख्या निरंतर बढ़ रही है। शनिवार को फतेहाबाद जिले में कोरोना के कुल 48 नए मामले आए जिसके बाद जिले में कोरोना मरीजों की कुल संख्या बढ़कर साढ़े 21 के पार जा पहुंची है। जिले में अब कुल 2181 कोरोना संक्रमित मरीज हैं। शनिवार को स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी की गई सूची के अनुसार कई स्कूलों के अध्यापक भी अब कोरोना संक्रमित मिले हैं। ऐसे में इन हालातों में स्कूलों को खोलना और इसमें समस्याओं को दूर करने के लिए भी बच्चों को बुलाना खुद समस्या का सबब बन सकता है। आज भी भूना क्षेत्र के कई स्कूलों में स्टाफ कर्मचारी पॉजिटिव मिले हैं।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी सूची के अनुसार फतेहाबाद जिले में शनिवार सांय तक कोरोना के 48 केस मिले हैं। सूची के अनुसार जिसके अनुसार रतिया में टिब्बा कॉलोनी में 30 वर्षीय महिला, पिलछियां में 40 वर्षीय महिला, हड़ोली में 37 वर्षीय महिला पॉजिटिव मिली। वहीं भूना के कनोह रोड पर ढाणी नहला में 50 वर्षीय व्यक्ति, उसकी पत्नी, बेटी व परिवार से 75 वर्षीय महिला पॉजिटिव मिली। भूना के टोहाना रोड से 45 वर्षीय महिला, श्रीराम पब्लिक स्कूल भूना के आसपास से 27 वर्षीय महिला, भूना निवासी 25 वर्षीय युवक, बवानी खेड़ा क्षेत्र का 30 वर्षीय युवक, लहरियां का 24 वर्षीय युवा, ढाणी गोपाल चौक से 27 वर्षीय युवक संक्रमित पाए गए हैं। बैजलपुर गांव के सरकारी स्कूल का अध्यापक भूना निवासी 52 वर्षीय व्यक्ति, 40 वर्षीय व्यक्ति, गोरखपुर सरकारी स्कूल का हिसार निवासी 44 वर्षीय व्यक्ति, स्कूल से ही 45 वर्षीय व्यक्ति, ढाणी सांचला के सरकारी स्कूल से 35 वर्षीय व्यक्ति संक्रमित पाए गए। जाखल के बस स्टैंड के पीछे रहने वाला 60 वर्षीय व्यक्ति, फतेहाबाद में काठमंडी से 69 वर्षीय व्यक्ति, अग्रवाल धर्मशाला क्षेत्र से 30 वर्षीय युवा, नहर कॉलोनी गली 2 से 4 वर्षीय बच्चा, भट्ठा कॉलोनी से 33 वर्षीय महिला, डीएसपी रोड नजदीक राजीव गांधी पार्क क्षेत्र से 65 वर्षीय व्यक्ति, यहीं से 20 वर्षीय युवक, 40 वर्षीय व्यक्ति, अहलीसदर सरकारी स्कूल से 45 वर्षीय, 40 वर्षीय, 54 वर्षीय व्यक्ति पॉजिटिव मिले। भिरडाना से 48 वर्षीय महिला, इसी के परिवार से 21 वर्षीय युवती, कुलां में जैन मंदिर के पास से 67 वर्षीय व्यक्ति, टोहाना में मातावाली जोड़ी क्षेत्र से 28 वर्षीय युवती, मॉडल टाउन से 18 वर्षीय व 20 वर्षीय दो भाई, जैन गली नजदीक अग्रसैन चौक से 48 वर्षीय व्यक्ति, जैन गली नजदीक दुर्गा मंदिर से 39 वर्षीय व्यक्ति, मैयड़ निवासी 45 वर्षीय व्यक्ति की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव रही। गांव बरसीन में गुरूद्वारा के पास 19 वर्षीय युवक, टोहाना के रामनगर में कुटिया के पास 55 वर्षीय व्यक्ति, उनकी 40 वर्षीय पत्नी, 26 वर्षीय पुत्र, मुनक की 36 वर्षीय महिला, अकांवाली निवासी 60 वर्षीय व्यक्ति की रिपोर्ट भी पॉजिटिव मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed