{"_id":"60d4c41a8ebc3ecbfb228aea","slug":"4200-new-led-lights-were-to-be-installed-in-the-city-not-a-single-one-fatehabad-news-rtk614509263","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर में लगनी थी 4200 नई एलईडी लाइटें, एक भी नही लगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर में लगनी थी 4200 नई एलईडी लाइटें, एक भी नही लगी
विज्ञापन
फतेहाबाद की मोबाइल मार्केट में बिना लाइट लगा पोल।
- फोटो : Fatehabad
शहर को जगमग बनाने की योजना के तहत 4200 नए एलईडी बल्ब लगने थे लेकिन नगर निकाय की खुद की योजना सिरे नहीं चढ़ पाई। नगर परिषद से एलईडी के नए बल्ब लगाने की पॉवर छीन ली गई तो एक भी नया एलईडी बल्ब शहर में नहीं लग पाया। करीब डेढ़ साल पहले नए 4200 एलईडी बल्ब लगाने की योजना फाइलों में ही दब कर रह गई है। हालात ये हैं कि नगर पार्षद लाइटों के लिए नप के चक्कर काटते रह गए और कार्यकाल पूरा होने के बावजूद अपने वार्ड को जगमग नहीं कर पाए।
नगर परिषद खुद एलईडी बल्ब खरीद नहीं पाया और राजस्थान की एजेंसी का पता ही नहीं है। शहर के लोग वार्ड और बाजार में लाइटें लगाने की मांग कर रहे हैं और अफसर मुख्यालय के पत्र का हवाला देकर अपनी मजबूरी बता रहे हैं। करीब डेढ़ साल पहले स्थानीय नगर निकाय विभाग ने सभी नगर परिषद व नगरपालिका अधिकारियों के पास पत्र भेजकर आदेश दे दिए थे कि वो अपने स्तर पर लाइटें न लगवाएं। मुख्यालय स्तर पर टेंडर दिया जा रहा है, संबंधित एजेंसी ही डिमांड के मुताबिक एलईडी लाइटें लगाएगी। संवाद
फतेहाबाद शहर में लगनी है 4200 एलईडी लाइटें
नगर परिषद ने प्रस्ताव बनाया था। इसके तहत शहर में 3300 नई एलईडी लाइटें लगनी है। इसके अलावा 900 बल्ब पीले लगे हुए हैं जो बदलने हैं। फतेहाबाद शहर में 4200 एलईडी लगनी है। लेकिन यह तभी होगा जब एजेंसी आएगी।
विज्ञापन
कहां कितनी लाइटें लगनी हैं
शहर लाइटें
फतेहाबाद शहर 4200
टोहाना 3450
जाखल 1900
भूना 1500
रतिया 2350
कोट
शहर में नई लाइटें लगाने का काम क्यों शुरू नहीं हुआ है और एजेंसी कब तक आ जाएगी। इस संबंध में संबंधित अधिकारी से रिपोर्ट ली जाएगी।
- कुलभूषण बंसल, एसडीएम।