फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   4,200 eligible applicants applied for the scheme

Fatehabad News: योजना के लिए 4200 पात्रों ने आवेदन किया

Thu, 25 Sep 2025 11:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Thu, 25 Sep 2025 11:39 PM IST
सार

फतेहाबाद में दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हुई। तकनीकी खराबी के कारण कई आवेदक रिहायशी प्रमाण पत्र बनवाने के लिए कार्यालयों के चक्कर काट रहे हैं। इससे लोगों में चिंता देखी जा रही है।

विज्ञापन
4,200 eligible applicants applied for the scheme
फतेहाबाद के एडीसी कार्यालय में दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना के बारे में जानकारी लेते लोग। संवाद

विस्तार

फतेहाबाद। प्रदेश सरकार की ओर से दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना के लिए आवेदन प्रक्रिया वीरवार से शुरू हो गई है। पहले दिन इस योजना के तहत जिले के करीब 4200 पात्रों ने आवेदन किया है। आवेदन के करने के लिए आवेदकों को हरियाणा रिहायशी प्रमाण पत्र की अपलोड करना है। पिछले चार दिनों से हरियाणा रिहायशी प्रमाण पत्र की वेबसाइट में तकनीकी खराबी आने से लोग तहसीलदार कार्यालय के चक्कर लगाने को मजबूर हैं। दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना के आवेदन प्रक्रिया शुरू होने के बाद पात्र अपने अधूरे कागजातों को पूरा करने में लग गए हैं। वीरवार को फतेहाबाद के तहसील कार्यालय में पहुंचे लोगों ने बताया कि पिछले करीब एक सप्ताह से रिहायशी प्रमाण पत्र की वेबसाइट धीमी हो चुकी है। रिहायशी प्रमाण पत्र नहीं बना तो वह लाडो लक्ष्मी योजना के लाभ से वंचित रह जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed