फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   ऊंट को बाधकर पीटा, वीडियो वायरल, 7 पर केस दर्ज

ऊंट को बाधकर पीटा, वीडियो वायरल, 7 पर केस दर्ज

Mon, 28 Jan 2019 12:14 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 28 Jan 2019 12:14 AM IST
विज्ञापन
ऊंट को बाधकर पीटा, वीडियो वायरल, 7 पर केस दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहाबाद। भट्टू थाना क्षेत्र के गांव जांडवाला बागड़ में कुछ लोगों द्वारा ऊंट को बांधकर पीटने का वीडियो वायरल हो गया है। इसके बाद भट्टू पुलिस ने पीपुल्स फॉर एनिमल संस्था के जिलाध्यक्ष विनोद बिश्नोई की शिकायत के आधार पर 7 लोगों के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार सुबह से ही सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा था। इसमें कुछ लोग एक ऊंट को बांधकर बुरी तरह पीट रहे हैं। पीपुल्स फॉर एनिमल संस्था ने पूरे मामले की शिकायत पुलिस को देकर कार्रवाई की मांग की थी। पुलिस ने इस संबंध में गांव जांडवाला बागड़ निवासी लक्ष्मण और 6 अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

वहीं बताया जा रहा है कि बीती 23 जनवरी को इसी ऊंट ने आरोपी लक्ष्मण के बेटे को अपने मुंह में उठाकर फेंक दिया था। इससे उसका बेटा घायल हो गया था। बताया जा रहा है कि इसी बात से गुस्साए लक्ष्मण व अन्य ऊंट को पीट रहे थे। इसी दौरान वहीं मौजूद किसी व्यक्ति ने पूरे मामले की वीडियो बना ली जो सोशल मीडिया में वायरल हो गई। भट्टू थाना प्रभारी मुकेश बैनीवाल ने बताया कि शिकायत के आधार पर लक्ष्मण सहित कुल 7 लोगों पर केस दर्ज कर लिया गया है, पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed