{"_id":"5bdc9fdbbdec2269c544ba93","slug":"41541185499-fatehabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज से सामान्य होंगी रोडवेज सेवा, दस बजे से ज्वाइन करेंगे रोडवेज कर्मचारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज से सामान्य होंगी रोडवेज सेवा, दस बजे से ज्वाइन करेंगे रोडवेज कर्मचारी
Updated Sat, 03 Nov 2018 12:34 AM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहाबाद। फतेहाबाद जिले में रोडवेज हड़ताल के भविष्य को लेकर शुक्रवार को कर्मचारियों में उहापोह की स्थिति बनी रही। रोडवेज कर्मचारियों ने शुक्रवार शाम तक स्थानीय लाल बत्ती चौक पर अपना धरना पहले की तरह जारी रखा। हालांकि जिला प्रशासन ने शनिवार सुबह तक रोडवेज सेवाएं सामान्य होने का दावा किया है। इतना ही नहीं, जिला प्रशासन ने तो ये भी दावा किया है कि अभी तक कुल 24 हड़ताली कर्मचारियों ने ड्यूटी भी ज्वाइन कर ली है। शुक्रवार को फतेहाबाद रोडवेज प्रशासन ने 85 बसें चलाने का दावा किया है जिसमें 55 बसें फतेहाबाद व 25 बसें टोहाना डिपो में चलाई गई। इसके अलावा 5 बसें नाइट सर्विस में चलाई गई हैं।
डीसी डा. जेके आभीर ने शुक्रवार को जारी एक बयान में कहा कि अन्य हड़ताली कर्मी भी यदि जल्द ड्यूटी ज्वाइन करते हैं, तो उन्हें काइंड ड्यू लीव प्रदान की जा सकती है। उपायुक्त ने बताया कि हरियाणा रोडवेज की विभिन्न यूनियनों के आह्वान पर चल रही हड़ताल के मद्देनजर परिवहन सेवाओं में लगातार सुधार हुआ है। फतेहाबाद डिपू सभी बसों को चला दिया गया है और ये बसें यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए परिवहन की सभी बसों को विभिन्न स्थानों एवं निर्धारित रूटों पर फेरे लगा रही है।
जिला से विभिन्न स्थानों के लिए चल रही बसों के यात्रियों से प्रतिक्रिया लेने के लिए परिवहन विभाग के अधिकारी भी बसों का निरीक्षण कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि बहुत जल्द हरियाणा रोडवेज की सभी सेवाएं पूर्व की तरह एकदम सामान्य हो जाएगी। इसके लिए व्यापक रणनीति के तहत कार्य किया जा रहा है। उपायुक्त डॉ आभीर ने हरियाणा सरकार द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार सभी हड़ताली कर्मचारियों से अपनी-अपनी ड्यूटियां ज्वाइन करने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि हरियाणा रोडवेज आमजनता के यातायात का महत्वपूर्ण साधन है, इसलिए आम जनता को बेहतर सेवाएं प्रदान करना कर्मचारियों का भी दायित्व बनता है। रोडवेज कर्मचारी नेता सूरजभान चोपड़ा से जब हड़ताल को लेकर बात की गई तो उन्होंने स्पष्ट किया कि हाईकोर्ट का सम्मान करते हुए फिलहाल हड़ताल को स्थगित कर दिया गया है।