{"_id":"5a89c6a24f1c1ba0268bae83","slug":"41518978722-fatehabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कई गाडिय़ों को जाखल स्टेशन पर रोके रखा, यात्रियों को हुई भारी परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कई गाडिय़ों को जाखल स्टेशन पर रोके रखा, यात्रियों को हुई भारी परेशानी
Updated Mon, 19 Feb 2018 12:02 AM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
जाखल।
दिल्ली से जाखल रेलमार्ग के बीच रविवार को रेल आवागमन कई घंटों के लिए ठप रहा। इससे रेल यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। रोहतक दिल्ली की ओर जाने वाली सभी प्रमुख मेल गाड़ियों को दो से ढाई घंटे के लिए जाखल रेलवे स्टेशन पर रोका गया।
आसौधा रेलवे स्टेशन के पास एक तेल मालगाड़ी का डिब्बा दुर्घटनाग्रस्त हो गया। जिस कारण दिल्ली से जाखल रेलमार्ग के बीच आवागमन कई घंटों के लिए ठप रहा। इसमें फिरोजपुर से मुंबई सेंट्रल जा रही 19024 डाऊन जनता एक्सप्रेस रेलवे स्टेशन पर करीब पौने 9 बजे पहुंची थी। लेकिन इस ट्रेन को दिल्ली की ओर रवाना नहीं किया गया। जनता एक्सप्रेस को करीब 2 घंटे के लिए रेलवे स्टेशन पर ही रोके रखा गया। वहीं इसके बाद जम्मूतवी से अंडमान जा रही 16031 अंडमान एक्सप्रेस भी अपने निर्धारित समय से करीब 1 घंटो देरी से पहुंची। लेकिन इस गाड़ी को भी आगे रूट बंद होने के कारण करीब दो घंटे के लिए यहीं पर खड़ा रखा गया। इसके साथ ही श्रीगंगानगर से दिल्ली जाने वाली 12482 दैनिक इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन को भी करीब 1 घंटे तक जाखल स्टेशन पर रोके रखा गया। काफी देर तक रेलवे स्टेशन पर खड़ी रही ट्रेनों के कारण यात्रियों को अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। रविवार होने के कारण ट्रेनों में यात्रियों की संख्या में अच्छी खासी रही। वहीं कई लोगों को अपने जरूरी काम समय पर न होते देख ट्रेन को छोड़ने के लिए भी मजबूर होना पड़ा। वहीं यात्रियों ने रोष जताया कि गाड़ी आगे जींद तक जा सकती है लेकिन रेलवे ने ट्रेनों को जाखल में ही रोक कर यात्रियों को परेशान करने का काम किया है। स्टेशन अधीक्षक सूरजभान शर्मा ने कहा कि रोहतक के पास एक ट्रेन दुर्घटना के कारण रेलवे ट्रैक प्रभावित हुआ। जनता एक्सप्रेस, अंडमान एक्सप्रेस व इंटरसिटी एक्सप्रेस को कंट्रोल के दिशा निर्देशानुसार यहां पर रोके रखा गया। रूट बहाल होने के साथ ही ट्रेनों का सही रूट हो गया।