फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   मारपीट के आरोपियों पर कार्रवाई न होने पर ग्रामीण मिले चौकी प्रभारी से

मारपीट के आरोपियों पर कार्रवाई न होने पर ग्रामीण मिले चौकी प्रभारी से

Mon, 12 Feb 2018 11:44 PM IST
Updated Mon, 12 Feb 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
मारपीट के आरोपियों पर कार्रवाई न होने पर ग्रामीण मिले चौकी प्रभारी से
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

रतिया। देहाती मजदूर सभा ब्लाक नागपुर के प्रतिनिधियों का शिष्टमंडल भोला सिंह के नेतृत्व में नागपुर पुलिस चौकी के इंचार्ज से मिला। शिष्टमंडल ने पिछले दिनों गांव मढ़ के हरनेक सिंह के घर में गांव के कुछ लोगों द्वारा तोड़फोड़ करने तथा उसे घायल किए जाने के मामले को लेकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। शिष्टमंडल में शामिल पीड़ित हरनेक सिंह के अलावा अमन, प्रताप सिंह, तेजिन्द्र थिंद, कुलदीप सिंह, पवन, सुखा सिंह, बख्शीश सिंह आदि ने बताया कि गत 3 फरवरी को गांव के कुछ नामित लोग हरनेक सिंह के घर में घुस आए और उस पर हमला करते हुए घर में पूर्ण रूप से तोड़फोड़ कर दी। उन्होंने बताया कि घायल को रतिया के सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया गया था और उपचार करवाया गया था। उन्होंने आरोप लगाया कि 10 दिन बीत जाने के बावजूद भी पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की है। उन्होंने आज पुलिस चौकी के अधिकारियों को स्पष्ट तौर पर कहा कि अगर पुलिस ने आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार न किया तो देहाती मजदूर सभा आगामी 15 फरवरी को पुलिस चौकी का घेराव करेगी। इधर इस मामले को लेकर जब चौकी इंचार्ज से बात की तो उन्होंने बताया कि इस मामले के लिए संबंधित बीट अधिकारी को विशेष दिशा-निर्देश दिए हैं और मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed