{"_id":"6298f89307f01f03b3240ebd","slug":"412-students-applied-for-super-100-exam-exam-tomorrow-fatehabad-news-hsr633316320","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुपर-100 परीक्षा के लिए 412 विद्यार्थियों ने किया आवेदन, परीक्षा कल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुपर-100 परीक्षा के लिए 412 विद्यार्थियों ने किया आवेदन, परीक्षा कल
विज्ञापन
सुपर 100 परीक्षा के लिए फतेहाबाद के मॉडल संस्कृति स्कूल में बनाया गया सेंटर।
- फोटो : Fatehabad
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहाबाद। सरकारी स्कूल में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को नीट और जेईई की निशुल्क तैयारी करवाने के लिए शुरू की गई सुपर-100 योजना के तहत इस बार जिले से 412 विद्यार्थियों ने आवेदन किया है। सबसे ज्यादा विद्यार्थी टोहाना खंड से हैं। इन विद्यार्थियों की परीक्षा शिक्षा विभाग चार जून को लेने जा रहा है। इसके लिए फतेहाबाद के राजकीय मॉडल संस्कृति विद्यालय में केंद्र बनाया गया है।
परीक्षा सुबह 11 बजे से लेकर दोपहर 1 बजे तक होगी। विद्यार्थियों को परीक्षा शुरू होने से आधा घंटा पहले पहुंचना होगा। ये ही नहीं अगर किसी विद्यार्थी से फार्म भरते समय गलती रह गई है तो वह वेबसाइट पर ठीक कर सकते हैं और इसके बाद प्रवेश पत्र को निकाल सकता है।
खंड विद्यार्थी
भट्टूकलां 45
भूना 108
फतेहाबाद 77
टोहाना 109
रतिया 40
जाखल 33
अब तक इन विद्यार्थियों ने पास की है परीक्षा
वर्ष विद्यार्थी
2018-19 13
2019-20 33
2020-21 38
वर्ष 2018 में शुरू हुई थी सुपर 100 योजना
जिला नोडल अधिकारी रमेश कुमार ने बताया कि शिक्षा विभाग ने सुपर 100 योजना को वर्ष 2018 में शुरू किया था। किसी भी सरकारी स्कूल से दसवीं की परीक्षा में 80 फीसदी से अधिक अंक प्राप्त किए हैं वह आवेदन कर सकता है। चयन होने के बाद विद्यार्थियों को नीट और जेईई की परीक्षाओं की दो साल तक निशुल्क आवासीय कोचिंग प्रदान की जाती है। प्रदेश में सुपर -100 के केंद्र रेवाड़ी, हिसार, पंचकूला, चंडीगढ़ और करनाल में है।
विज्ञापन
कोट
परीक्षा को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। प्रत्येक कमरे में 24 विद्यार्थियों को बैठाया जाएगा। परीक्षा को नकल रहित करवाने के लिए दो नोडल अधिकारी मौजूद रहेंगे। इसके अलावा विशेष टीम निरीक्षण भी करेगी।
-दयानंद सिहाग, जिला शिक्षा अधिकारी