फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   400000 rupees sign board

40 लाख रुपये से लगेंगे साइन बोर्ड, पता लगेगा कौन सी कॉलोनी और गली कहां, 26 लाख से भरे जाएंगे गड्डे, लगेंगी स्ट्रीट लाइटें

Mon, 28 Sep 2020 11:42 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 28 Sep 2020 11:42 PM IST
विज्ञापन
400000 rupees sign board
शहर फतेहाबाद। - फोटो : Fatehabad
पार्षदों की नाराजगी दूर करने के लिए नगर परिषद लंबे इंतजार के बाद शहर में विकास कार्य शुरू करवाने जा रहा है। सब कुछ ठीकठाक रहा तो शहर में जल्द 106 लाख रुपये से विकास कार्य शुरू हो जाएंगे। दीपावली तक सड़के चकाचक होंगी तो शहर जगमग हो जाएगा। ये ही नहीं वार्डो में कौन सी कॉलोनी और गली कहां पर है इसे ढूंढने में भी आसानी होगी। नगर परिषद सभी वार्डों में स्ट्रीट लाइटें लगवाएगा।
विज्ञापन

नगर परिषद अधिकारियों ने विकास कार्यो के एस्टिमेट बनाकर मंजूरी के लिए आनलाइन नगर परिषद प्रधान दर्शन नागपाल के पास भेज दिए है। प्रधान की मंजूरी के बाद टेंडर लगाने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। नगर परिषद में जनवरी माह के बाद विकास कार्य को लेकर कोई टेंडर नहीं लगा है।
विज्ञापन

वार्ड में लगेंगे साइन बोर्ड, गली ढूंढने में होगी आसानी : नगर परिषद शहर के सभी वार्डों में साइन बोर्ड लगवाएगा। इन साइन बोर्ड पर कॉलोनी व गली का नाम लिखा जाएगा। बड़े शहरों की तर्ज पर कॉलोनियों में गलियों के नाम लिख जाएंगे। इससे लोगों को कॉलोनी और गली ढूंढने में आसानी होगी। नप ने शहर के तीन वार्डों में साइन बोर्ड लगवाए थे अब सभी वार्डों में लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रंगीन इंटरलॉक से भरे जाएंगे गड्ढे : शहर के सभी वार्डों में टूटी गलियों को ठीक करवाने का काम शुरू होगा। 13-13 लाख रुपये के दो टेंडर लगाए जाएंगे। जिन गलियों में मरम्मत का काम होगा वहां पर रंगीन इंटरलॉक लगाई जाएंगी। इसके अलावा आरसीसी पर अगर मरम्मत का काम होता है तो वहां पर निशान लगाकर नंबर लगाए जाएंगे। ये इसलिए किया है क्यों कि इस काम में गड़बड़ी ज्यादा होने की आशंका रहती है।
40 लाख रुपये लगेंगी लाइटें : नगर परिषद अधिकारियों द्वारा बनाए गए एस्टिमेट में 40 लाख रुपये की स्ट्रीट लाइटों को भी शामिल किया गया है। वार्डो में एलईडी लाइटें लगेंगी। इसमें कम और अधिक वाट की एलईडी शामिल है। पिछले दिनों हुई नप की बैठक में तय किया गया था कि शहर के अंदर कॉलोनियों की तुलना बाहर की तरफ जो कॉलोनियां है वहां पर ज्यादा लाइटें लगेंगी। फिलहाल इसको लेकर डीएमसी तय करेंगे कि कहां पर कितनी लाइटें लगनी हैं।
जानिए कहां कितना होगा खर्च
कार्य खर्च
साइन बोर्ड - 40 लाख रुपये
गलियों की मरम्मत - 26 लाख रुपये
स्ट्रीट लाइटें - 40 लाख रुपये
नाराज पार्षदों को खुश करने की तैयारी : पिछले करीब नौ माह से विकास कार्य को लेकर कोई टेंडर नहीं लगा है। इसके चलते पार्षदों और नप प्रधान व अधिकारियों के बीच खींचतान चल रही है। विधायक दुड़ाराम तक भी मामला पहुंच चुका है कि विकास कार्य नहीं करवाए जा रहे हैं। कोरोना के चलते और फिर मानसून के चलते विकास कार्य संबंधित कोई टेंडर ही नहीं लगाए गए। अब नगर परिषद अधिकारी विकास कार्य शुरू करवाकर उन्हें खुश करने की तैयारी कर रहे हैं।

शहर में जल्द विकास कार्य शुरू होंगे। सभी वार्डों में समान काम होगा। एस्टिमेट तैयार हो रहे हैं और टेंडर लगाने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। - दर्शन नागपाल, प्रधान, नगर परिषद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed