{"_id":"6532b5c733915f574705a2c6","slug":"40-officers-will-take-command-to-take-the-candidates-to-their-destination-fatehabad-news-c-127-1-shsr1016-7305-2023-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: परीक्षार्थियों को गंतव्य तक पहुंचाने के लिए 40 अधिकारी संभालेंगे कमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: परीक्षार्थियों को गंतव्य तक पहुंचाने के लिए 40 अधिकारी संभालेंगे कमान
विज्ञापन
फतेहाबाद के नए बस स्टैंड से हिसार रूट की बस में चढ़ते यात्री।
फतेहाबाद। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की ओर से शनिवार से ली जाने वाली ग्रुप-डी की परीक्षाओं में परीक्षार्थियों को पहुंचाने के लिए रोडवेज प्रशासन ने व्यापक प्रबंध किए हैं। परीक्षार्थियों को गंतव्य तक पहुंचाने के लिए 40 अधिकारियों को बसों के परिचालन की व्यवस्था संभालने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। फतेहाबाद से सिरसा, हिसार व भिवानी के परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थियों को सुबह 7.30 बजे तक पहुंचा दिया जाएगा।
गौरतलब है कि जिले में बनाए गए 51 परीक्षा केंद्रों तक पहुंचाने के लिए प्राइवेट स्कूलों की 58 बसों की व्यवस्था रहेगी। सवारी मिलते ही रूटों पर बसों को भेजा शुरू कर दिया जाएगा। गौरतलब है कि शनिवार व रविवार को ग्रुप-डी की परीक्षाएं होंगी। महिला परीक्षार्थियों की गृह जिले में ही परीक्षा होगी जबकि 30 हजार से अधिक परीक्षार्थी दूसरे जिलों में जाएंगे। साथ ही दोनों दिन 67 हजार परीक्षार्थी फतेहाबाद जिले में परीक्षा देने आएंगे।
जिलाधीश अजय सिंह तोमर ने अपराध प्रक्रिया नियमावली 1973 की धारा 144 के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए शनिवार व रविवार को करवाई जा रही ग्रुप-डी की लिखित परीक्षा व हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा 19 अक्तूबर से 8 नवंबर तक ली जाने वाली 10वीं व 12वीं कक्षा (ओपन स्कूल) की परीक्षाओं के दृष्टिगत धारा 144 लगा दी है। सभी परीक्षा केंद्रों की 200 मीटर की परिधि में पांच या इससे अधिक व्यक्तियों के एकत्रित होने, हथियार जैसे तलवार, गंडासा, लाठी, बरछा, कुल्हाड़ी, जेली, चाकू, विस्फोटक पदार्थ व अन्य हथियार लेकर चलने पर पाबंदी लगाई गई है। परीक्षा केंद्रों की 200 मीटर की परिधि में स्थित सभी फोटोस्टेट की दुकानें/साइबर कैफे के संचालन पर भी पाबंदी लगाई गई है।
विज्ञापन
सुबह 3 बजे से रवाना होंगी बसें
रोडवेज व आरटीए प्रशासन की ओर से बसों को रात्रि में ही बस स्टैंड पर रुकवा दिया गया। इन बसों को सुबह 3 बजे से ही रूटों पर चलाना शुरू कर दिया गया। इसी तरह रविवार को भी सुबह 3 बजे से ही बस स्टैंड से बसें चलनी शुरू होंगी। जिस रूट पर 50 सवारी हो जाएंगी, उसी रूट पर बस को रवाना कर दिया जाएगा। सभी रोडवेज बसों के निकलने के बाद भी सवारियां रहने पर उन्हें प्राइवेट बसों में रवाना किया जाएगा। इसके लिए आरटीए प्रशासन से 9 प्राइवेट बसों को मंगवाया गया है।
पहले दिन ही परीक्षा केंद्रों के लिए रवाना हुए परीक्षार्थी
भीड़ से बचने के चक्कर में परीक्षा से एक दिन पहले ही परीक्षार्थी परीक्षा केंद्र के लिए रवाना हुए। करीब तीन हजार परीक्षार्थियों ने जिले से हिसार, हांसी व भिवानी में बनाए गए परीक्षा केंद्रों की ओर रवानगी भरी। बस स्टैंड पर आए परीक्षार्थी धीरज कुमार व भगतसिंह ने बताया कि परीक्षा के दिन बसों में अधिक भीड़ रहती है, इसलिए उन्होंने पहले दिन ही जाने का मन बना लिया।
सामाजिक संस्थाएं भी कर रहीं व्यवस्थाएं
ग्रुप-डी परीक्षा के लिए फतेहाबाद में बाहर से आए परीक्षार्थियों के ठहरने और खाने-पीने की व्यवस्था करने में सामाजिक संस्थाएं आगे आई हैं। फतेहाबाद में परीक्षार्थियों के ठहरने और उन्हें परीक्षा केंद्र से संबंधित मदद के लिए बाबा श्याम वेलफेयर सोसायटी ने प्रबंध किए हैं। संस्था के अध्यक्ष विजय सहारण ने बताया कि परीक्षार्थी 9467490029 नंबर पर संपर्क करके मदद ले सकते हैं। इसी तरह भट्टू मंडी में खुशी एक उम्मीद संस्था भी परीक्षार्थियों के लिए व्यवस्थाएं करवाएंगी।
-- -- -- --
रोडवेज के अधिकांश अधिकारियों व कर्मचारियों की ड्यूटी लगा दी गई है। रोडवेज, परिवहन समिति और निजी स्कूलों की बसों की भी व्यवस्था रहेगी। किसी भी रूट पर परीक्षार्थियों को परेशानी नहीं आने दी जाएगी।
-शेर सिंह, महाप्रबंधक, फतेहाबाद डिपो