फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   4 lakh cheated on the pretext of getting a job in Group D

ग्रुप-डी में नौकरी दिलाने का झांसा देकर ठगे 4 लाख रुपये

Thu, 01 Jul 2021 10:48 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 01 Jul 2021 10:48 PM IST
विज्ञापन
4 lakh cheated on the pretext of getting a job in Group D
गांव ढांड के युवक मुकेश से ग्रुप डी में नौकरी लगाने के नाम पर 4 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर बुधवार को आरोपी उस्मान व अनिल के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

शिकायत में गांव ढांड निवासी मुकेश ने बताया कि किरढ़ान निवासी उस्मान व बनगांव निवासी अनिल ने उसे बताया कि उसके कुछ जानकार हैं, जिनकी प्रदेश सरकार में अच्छी पहुंच है। कहा कि वे किसी को भी रुपये लेकर नौकरी दिलवा सकते हैं। उन्होंने शिकायतकर्ता को कहा कि यदि वह इच्छुक है तो उसे भी ग्रुप डी में नौकरी मिल सकती है, लेकिन इसके लिए चार लाख रुपये खर्च करने होंगे। पीड़ित ने रोजगार पाने के लिए आरोपियों पर भरोसा करते हुए नवंबर 2018 में 4 लाख रुपये दे दिए। जब जनवरी 2019 में ग्रुप-डी के रिजल्ट आए तो उसका चयन नहीं हुआ। इसके बाद उसने आरोपियों से दोबारा संपर्क किया और अपने रुपये वापस मांगे। आरोपियों ने कुछ रुपये वापस दे दिए। बाकी 2 लाख रुपये जो बकाया हैं, उसे देने से इनकार कर दिया और गाली गलौज भी की। इसके चलते उसने पुलिस को शिकायत दी। इस शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 420, 406, 467, 468 ,120 बी व 506 के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed