{"_id":"68ab5213252d5b30c3006ef2","slug":"375-students-gave-science-ideas-for-inspire-manak-award-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-139093-2025-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: इंस्पायर मानक अवॉर्ड के लिए 375 विद्यार्थियों ने दिया विज्ञान आइडिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: इंस्पायर मानक अवॉर्ड के लिए 375 विद्यार्थियों ने दिया विज्ञान आइडिया
Sun, 24 Aug 2025 11:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Sun, 24 Aug 2025 11:25 PM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद में बीईओ कार्यालय
फतेहाबाद। विज्ञान विषय को प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से भारत सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा चलाई जा रही इंस्पायर अवॉर्ड मानक योजना के तहत जिले के सरकारी और निजी स्कूलों के विद्यार्थियों से ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं। फिलहाल जिले से केवल 375 विद्यार्थियों ने ही आवेदन किए हैं।
इस योजना के तहत कक्षा छठी से 12वीं तक के विद्यार्थियों से विज्ञान आधारित रचनात्मक और नवाचारपूर्ण आइडिया 15 जून से आमंत्रित किए गए हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर निर्धारित की गई है। अबकी बार कक्षा 11वीं और 12वीं के विद्यार्थियों को भी योजना में शामिल किया गया है। जिससे सीनियर छात्रों को भी विज्ञान में नवाचार का अवसर मिल सके। इससे पहले यह योजना छठी से दसवीं तक के विद्यार्थियों के लिए ही थी।
चयनित आइडिया के लिए विभाग की ओर से 10,000 की राशि प्रदान की जाएगी। इससे छात्र विज्ञान मॉडल या प्रोजेक्ट तैयार कर सकेगा। इस मॉडल को जिलास्तरीय प्रदर्शनी व प्रतियोगिता में प्रस्तुत किया जाएगा। सफल प्रतिभागी इसके बाद राज्य और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में भी हिस्सा ले सकेंगे। इंस्पायर अवॉर्ड मानक योजना, केंद्र सरकार की ओर से शुरू की गई स्टार्टअप इंडिया पहल से भी जुड़ी है। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों में कम उम्र से ही विज्ञान के प्रति रुचि विकसित करना, नवाचार को बढ़ावा देना और उन्हें वैज्ञानिक अनुसंधान के क्षेत्र में कॅरिअर के लिए प्रेरित करना है। यह योजना देशभर के मेधावी विद्यार्थियों को वैज्ञानिक सोच और रचनात्मकता की दिशा में आगे बढ़ने का प्लेटफॉर्म उपलब्ध करवा रही है।
विज्ञापन
-- --
पिछले सालों में ये रही है स्थिति
वर्ष आवेदन आए चयनित हुए
2023-24 1332 60
2024-25 1552 74
-
इंस्पायर मानक अवॉर्ड के तहत अभी तक 375 विद्यार्थियों ने दी आइडिया दिया है। जबकि पिछली बार ये आंकड़ा डेढ़ हजार से ज्यादा था। 15 सितंबर तक विद्यार्थी आवेदन करके ऑनलाइन ही आइडिया दे सकते हैं। चयनित विद्यार्थियों को शिक्षा विभाग मॉडल बनाने के लिए राशि जारी करेगा। इस योजना में भाग लेने के लिए सरकारी और निजी स्कूलों को जागरूक किया जाएगा।
-मुकेश मेहता, जिला विज्ञान विशेषज्ञ।