फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से आज सीएम करेंगे 19 परियोजनाओं का शुभारंभ-शिलान्यास

वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से आज सीएम करेंगे 19 परियोजनाओं का शुभारंभ-शिलान्यास

Sun, 03 Mar 2019 12:01 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 03 Mar 2019 12:01 AM IST
विज्ञापन
वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से आज सीएम करेंगे 19 परियोजनाओं का शुभारंभ-शिलान्यास
सीएम आज करेंगे 19 परियोजनाओं का शुभारंभ और शिलान्यास
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फतेहाबाद। रविवार को मुख्यमंत्री मनोहर लाल विडियो कांफ्रेंस के माध्यम से प्रदेश के विभिन्न जिलों में विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन और आधारशिला रखेंगे, जिन पर करोड़ों रुपये की धनराशि खर्च की जाएगी। इसी कड़ी में फतेहाबाद जिला में भी जिला स्तर पर उद्घाटन व आधारशिला समारोह का आयोजन लघु सचिवालय, द्वितीय खंड में स्थित ई-दिशा केंद्र में किया जाएगा। इस समारोह के मुख्यातिथि भाजपा प्रदेशाध्यक्ष एवं टोहाना विधायक सुभाष बराला होंगे। इस संबंध में अतिरिक्त उपायुक्त डॉ. सुभीता ढाका ने संबंधित अधिकारियों की बैठक ली और तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को उद्घाटन व आधारशिला समारोह को विधिपूर्वक संपन्न करवाने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए और ड्यूटियां लगाई। इन कार्यक्रमों के सफल एवं सुचारु रूप से संपन्न करवाने के लिए लोक निर्माण विभाग के कार्यकारी अधिकारी जगवीर सिंह को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया।

19 में से 10 का होगा शुभारंभ, 9 की रखी जाएगी आधारशिला
अतिरिक्त उपायुक्त डॉ. सुभीता ढाका ने बताया कि जिला में कुल 19 परियोजनाओं का उद्घाटन व आधारशिला मुख्यमंत्री द्वारा किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 19 परियोजनाओं में से 10 परियोजनाओं का उद्घाटन तथा 9 परियोजनाओं की आधारशिला रखी जाएगी, जिन पर लगभग 72 करोड़ 11 लाख रुपये की धनराशि खर्च होगी। उन्होंने बताया कि आईटीआई भवन तलवाड़ा (जाखल), जांडली खुर्द से झलनियां, रत्ताथेह से दिवाना ढाणी टिब्बा तक नवनिर्मित सड़कों का निर्माण, रत्तनगढ़ माइनर 81900 टेल, 5 एमएलडी सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट फतेहाबाद, बादलगढ़ डिस्ट्रीब्यूट्री, रेहनवाली, अकांवाली, बादलगढ़, सिरढ़ान, ढाणी अकांवाली, बनावाली, अहरंवा, फुलां, जाखल, भीमावाला, भुथन खुर्द, भट्टू कलां जलघरों का उद्घाटन व आधारशिला रखी जाएगी। इस अवसर पर सीईओ डॉ. जयवीर यादव, डीडीपीओ अनुभव मेहता, डीआरओ राजेश कुमार, कार्यकारी अभियंता एनआर राणा, जगवीर सिंह, औद्योगिक विभाग के उच्च अधिकारी जेसी लाग्यान, डीआईओ सिकंदर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed