{"_id":"5aecaa974f1c1b87098b7e4e","slug":"31525459607-fatehabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"134 ए के तहत अभिभावकों के इंकम सर्टिफिकेट की जांच की मांग को लेकर निजी स्कूल संचालक रहे हड़ताल पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
134 ए के तहत अभिभावकों के इंकम सर्टिफिकेट की जांच की मांग को लेकर निजी स्कूल संचालक रहे हड़ताल पर
Updated Sat, 05 May 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
134-ए के तहत अभिभावकों के आय सर्टिफिकेट की जांच की मांग को लेकर निजी स्कूल संचालकों ने की हड़ताल
अमर उजाला ब्यूरो
टोहाना। शिक्षा के अधिकार नियम 134-ए के तहत अभिभावकों की आय शपथ पत्रों की जांच व पिछले कई सालों से इस नियम के तहत पढ़ रहे बच्चों के पैसे देने की मांग को लेकर शुक्रवार को टोहाना के सभी स्कूल बंद रहे। स्कूल संचालकों ने शहर में जोरदार प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन की अध्यक्षता प्रदेशाध्यक्ष कुलभूषण शर्मा एवं सत्यवान कुंडू ने की। सबसे पहले आर्य समाज मंदिर में क्षेत्र के तमाम स्कूलों के प्रतिनिधियों ने पहुंचकर एक बैठक की। जिसमें प्रदर्शन की रूपरेखा तैयार की गई। बैठक में सभी स्कूलों से प्रतिनिधियों ने भाग लिया। सभी स्कूल संचालक आर्य समाज मंदिर से अग्रसेन चौक, रतिया रोड, वाल्मीकि चौक से बस स्टैंड के रास्ते लघु सचिवालय पहुंचे। इस दौरान उन्होंने लगातार नारेबाजी की। निजी स्कूल संघ ने एकजुट होकर एसडीएम के नाम मांगों को लेकर ज्ञापन दिया। एसडीएम के नाम दिए ज्ञापन में उन्होंने कहा कि वे नियम 134-ए के तहत पिछले पांच सालों से मेधावी, गरीब व जरूरतमंद छात्रों को शिक्षा देने का काम कर रहे हैं, इस नियम के तहत लोग फर्जी तरीके से दस्तावेज तैयार करवाकर दाखिला ले रहे हैं। जिससे वास्तविक पात्र अपना हक लेने से वंचित रह जाता है। उन्होंने कहा कि जो लोग ऐसा काम करते हैं, उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि इन बच्चों को शिक्षा देने के नाम पर शिक्षण खर्च भी नहीं दिया जाता है। इस अवसर पर धर्मपाल सैनी, बलदेव सैनी, गौरव भुटानी, रणधीर पूनिया, सुरेश आर्य, विनय वर्मा, मधु शर्मा, ममता ठाकुर सहित सैकड़ों संख्या में अध्यापक उपस्थित थे।