{"_id":"5ad8e7bd4f1c1b330a8b57e7","slug":"31524164541-fatehabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"134 ए के विद्यार्थियों को वैन सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए स्कूल बाध्य नही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
134 ए के विद्यार्थियों को वैन सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए स्कूल बाध्य नही
Updated Fri, 20 Apr 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
भट्टूकलां।
भट्टूमण्डी के गोविंद पैलेस में वीरवार को प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन खंड भट्टूकलां की मीटिंग का आयोजन किया गया। एसोसिएशन के प्रधान सुभाष चंद्र ने कहा कि 134 ए के तहत स्कूलों में दाखिला लेने वाले सभी विद्यार्थियों का सबसे पहले आय प्रमाण पत्र जांच होनी बहुत जरूरी है। इस जांच के बाद ही स्कूलों में दाखिला दिया जाए, ताकि जरूरतमंद को दाखिला मिल सके। बैठक में दूसरा फैसला लिया गया कि 134 ए के तहत आने वाले विद्यार्थियों को सरकार के नियमों अनुसार वैन सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए स्कूल बाध्य नही है। इस अवसर पर उपप्रधान राजाराम, सचिव अरविंद सिंगला, संयुक्त सचिव श्रवण राव, कोषाध्यक्ष गोविन्द गोयल, सन्नी टुटेजा, विकास, महेन्द्र, साहबराम, मुकेश, विकास सहित अनेक सदस्य मौजूद थे।