फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   आनलाइन हुआ टोहाना का बिजली विभाग

आनलाइन हुआ टोहाना का बिजली विभाग

Tue, 13 Feb 2018 11:12 PM IST
Updated Tue, 13 Feb 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
आनलाइन हुआ टोहाना का बिजली विभाग
आनलाइन हुआ टोहाना का बिजली विभाग
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
टोहाना। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा चलाई जा रही डिजिटल इंडिया की मुहिम से जुड़ते हुए अब टोहाना का बिजली विभाग आनलाइन हो गया है। अब विभाग द्वारा नए कनेक्शन आनलाइन अप्लाई करने वाले को ही दिया जाएगा। विभाग द्वारा यह सुविधा कार्यालय में भी शुरू कर दी है। अब उपभोक्ताओं को कनेक्शन के लिए न तो फाइल तैयार करवानी होगी न ही उसे किसी एजेंट के झांसे में आने की जरूरत है।
एसडीओ मनदीप कुंडू ने बताया कि विभाग द्वारा शहरी व ग्रामीण मंडल के हर उपभोक्ता के लिए आनलाइन आवदेन जमा करवाने पर स्वीकार करने की प्रक्रिया लागू की गई है। उन्होंने बताया कि ग्रामीण हो या शहरी उपभोक्ता व अटल सेवा केंद्र पर जाकर आनलाइन फाइल जमा करवा सकता है। एसडीओ ने बताया कि अब किसी भी उपभोक्ता को एजेंट के चक्कर में आने की जरूरत नहीं है। नए कनेक्शन के लिए अप्लाई करने वाला उपभोक्ता अपने साथ ओरिजनल जरूरी दस्तावेज साथ लेकर आए जिसके बाद उन्हें स्केन करवाकर जमा करवाए उसे कोई फोटोकॉपी करवाने की जरूरत भी नही पड़ेगी।
विज्ञापन

कार्यालय आकर जमा करवा सकता है मैन्यूअल फीस
एसडीओ ने बताया कि कई बार ग्रामीण क्षेत्र में इंटरनेट बैंकिंग या इंटरनेट न चलने के चलते फीस जमा करवाने में परेशानी आ सकती है, लेकिन आवदेन अप्लाई करते समय फीस के समय मैन्यूअल का आप्शन आएगा तो उपभोक्ता कार्यालय में आकर फीस जमा करवाकर रसीद ले सकता है। एसडीओ ने बताया कि कार्यालय में एक आपरेटर भी विभाग द्वारा नियुक्त की गई है, जो आनलाइन आवदेन की प्रकिया को पूरा करेगी ताकि उपभोक्ता को कोई परेशानी न हो। एसडीओ ने बताया कि अब तक इस आनलाइन प्रकिया के तहत 52 आवदेन स्वीकार किए जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कर्मचारियों की होगी जवाबदेही
इस बारे में एसडीओ ने बताया कि उपभोक्ता द्वारा कनेक्शन के लिए आवेदन करने के बाद 5 दिन का समय संबंधित कर्मी के पास होगा जिसके बाद कर्मी की जवाबदेही होगी कि उपभोक्ता का कनेक्शन क्यों नहीं किया गया। एसडीओ ने कहा कि सभी बिजली उपभोक्ता अपने बिलों को सही समय पर जमा करवाएं ताकि विभाग द्वारा उन्हें हर संभव सुविधा दी जा सके। उन्होंने बताया कि हर उपभोक्ता द्वारा बिजली के बिल समय पर जमा करवाने से लाइन लास भी कम होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed