{"_id":"5a4fc1e14f1c1bf61b8b6e9a","slug":"31515176417-fatehabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमपी रोही में लव मैरिज करवाकर आई युवती का अपहरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमपी रोही में लव मैरिज करवाकर आई युवती का अपहरण
Updated Fri, 05 Jan 2018 11:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहाबाद।
गांव एमपी रोही से हाल ही में लव मैरिज करने वाली युवती के अपहरण का मामला सामने आया है है। युवती ने गांव के ही एक युवक से लव मैरिज की थी। उसके पति ने युवती के पिता पर उसके अपहरण का आरोप लगाया है। फिलहाल पुलिस ने इस संबंध में युवती के पिता पर अपहरण का केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, गांव एमपी रोही निवासी सुषमा ने गांव के ही एक युवक इंद्रपाल से मार्च 2017 में लव मैरिज की थी। इसके बाद वह परिजनों के डर से कुछ दिन तक तो प्रोटेक्शन हाउस में रहे। इसके बाद वह गुडग़ांव जाकर रहने लगे। पुलिस को दी शिकायत में युवक इंद्रपाल ने बताया कि 15-20 दिन पहले वह वापस अपने गांव आ गए थे और उनकी ढाणी में रहते थे। उसने बताया कि इस दौरान सुषमा का अपने पिता के घर भी आना जाना हो गया। सुषमा का पिता जयसिंह भी उनके घर आने जाने लगा था। उसने आरोप लगाया कि शुक्रवार शाम को सुषमा का पिता जयसिंह कुछ लोगों के साथ मिलकर उसके घर आया और उसकी पत्नी को अगवा करके ले गया। सदर पुलिस ने इस संबंध में इंद्रपाल की शिकायत पर जयसिंह व अन्य लोगों पर अपहरण का केस दर्ज करके जांच आरंभ कर दी है। सदर थाना के कार्यकारी प्रभारी रमेश कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही उन्होंने जयसिंह के घर छापा मारा था, लेकिन वहां पर कुछ नहीं मिला। उन्होंने बताया कि इस मामले में जयसिंह आदि पर केस दर्ज करके जांच आरंभ कर दी गई है।