फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   29.6 kg of cannabis seized; two arrested with an illegal gun.

Fatehabad News: 29.6 किलो गांजा बरामद, अवैध बंदूक संग दो काबू

Sat, 03 Oct 2026 10:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sat, 03 Oct 2026 10:55 PM IST
विज्ञापन
29.6 kg of cannabis seized; two arrested with an illegal gun.
रतिया। सीआईए रतिया पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने कुल 29 किलो 640 ग्राम गांजा बरामद किया है। इन मामलों में दो आरोपियों को गिरफ्तार भी किया गया है।
विज्ञापन

डीएसपी कुलवंत सिंह ने बताया कि बरामद गांजे की कीमत लाखों रुपये है। पुलिस अब गांजे की सप्लाई के स्रोत और इससे जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटा रही है। पहले मामले में, सीआईए टीम 2 अक्तूबर को एएसआई राजेश कुमार के नेतृत्व में गश्त कर रही थी। उन्हें सूचना मिली कि पालसर निवासी अमरजीत उर्फ भगत गांजा बेचता है।
विज्ञापन

वह रतिया से लाली रोड की ओर नशीला पदार्थ और अवैध हथियार लेकर जाने वाला था। पुलिस ने रतिया-लाली रोड पर बड़ी नहर के पास नाकाबंदी कर अमरजीत उर्फ भगत को पकड़ा। तलाशी में उसके पास से 25 किलो 940 ग्राम गांजा मिला। एक अवैध टोपीदार मजल लोडेड बंदूक भी बरामद हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी बंदूक का कोई वैध लाइसेंस या दस्तावेज नहीं दिखा सका। उसके खिलाफ थाना शहर रतिया में एनडीपीएस एक्ट और आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed