फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   29 labs will be built in 11 senior secondary schools, students will learn the details of science

11 सीनियर सेकेंडरी स्कूलों में बनेंगी 29 लैब, विद्यार्थी सीखेंगे विज्ञान की बारीकियां

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 15 Feb 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
29 labs will be built in 11 senior secondary schools, students will learn the details of science
फतेहाबाद का मॉडल संस्कृति स्कूल फाइल फोटो। - फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। विद्यार्थी अब प्रयोगात्मक के माध्यम से विज्ञान विषय को पढ़ पाएंगे। जिले के 11 सीनियर सेकेंडरी स्कूलों में 29 विज्ञान लैब बनने जा रही हैं। समग्र शिक्षा विभाग की तरफ से विज्ञान लैब बनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। जिले के 9 स्कूलों में बायोलॉजी, केमिस्ट्री फीजिक्स की लैब बनेंगी। इसके अलावा मेहूवाला और नागपुर के सीनियर सेकेंडरी स्कूल में सिर्फ बायोलॉजी लैब बनेंगी।
विज्ञापन

एक लैब को तैयार करने पर करीब 10 लाख 19 हजार की लागत आने का अनुमान है। समग्र शिक्षा विभाग ने अधिकतर स्कूलों में लैब बनाने के लिए टेंडर भी लगा दिए है। अधिकारियों की माने तो ये लैब आधुनिक होंगी। यहां पर विज्ञान से संबंधित यंत्र लगाए जाएंगे ताकि विद्यार्थियों को प्रयोगात्मक के माध्यम से समझाया जा सके।
विज्ञापन

जिले के इन स्कूलों में बनेंगी विज्ञान लैब
राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल जांडलीकलां
राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल नहला
राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल गाजूवाला
राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल कंहेड़ी
राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल मेहूवाला
राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल पारता
राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल नागपुर
राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल भिरड़ाना
राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल शेखुपुर दड़ौली
राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल चांदपुरा
राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल रामसरा
बायोलॉजी लैब : 11
फीजिक्स लैब : 9
केमिस्ट्री लैब : 9
42 सीनियर सेकेंडरी स्कूलों में चल रही है लैब
जिले के 42 सीनियर सेकेंडरी स्कूलों में फिलहाल विज्ञान लैब चल रही है, जबकि जिले में 74 सीनियर सेकेंडरी स्कूल है। जिले के 32 स्कूलों में लैब नहीं है। अधिकारियों की माने तो विद्यार्थियों की विज्ञान के प्रति रुचि कम हो रही है। विज्ञान लैब का फायदा ये होगा कि विद्यार्थी प्रयोगात्मक के माध्यम से विज्ञान विषय को पढ़ पाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
स्कूलों में विज्ञान लैब का होना जरूरी है। स्थिति ये है कि विद्यार्थी विज्ञान विषय से डरने लगा है। स्कूलों में लैब होगी तो वह उन्हें विषय को समझने में आसानी होगी। जिले के फिलहाल 42 सीनियर सेकेंडरी स्कूलों में लैब चल रही है।

-पूजा भारद्वाज, जिला विज्ञान विशेषज्ञ
कोट
जिले के 11 सीनियर सेकेंडरी स्कूलों में 29 विज्ञान लैब बनाई जानी है। इसको लेकर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। लैब शुरू होने से विद्यार्थियों की विज्ञान विषय में रुचि बढ़ेगी।
-वेद सिंह दहिया, जिला परियोजना संयोजक, समग्र शिक्षा विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed