फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   2872 students will appear for NMMS exam at 10 centres.

Fatehabad News: 10 केंद्रों पर 2872 विद्यार्थी देंगे एनएमएमएस की परीक्षा

Wed, 26 Nov 2025 11:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Wed, 26 Nov 2025 11:15 PM IST
विज्ञापन
2872 students will appear for NMMS exam at 10 centres.
फतेहाबाद में एनएमएमएस की परीक्षा को लेकर बनाया केंद्र। 
फतेहाबाद। राष्ट्रीय साधन सह योग्यता छात्रवृत्ति योजना परीक्षा 2025-26 के लिए शिक्षा विभाग 30 नवंबर को परीक्षा लेने जा रहा है। परीक्षा को लेकर जिले में 10 केंद्र बनाए गए हैं, इन केंद्रों पर सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक आयोजित होगी। इसमें सरकारी स्कूलों के कक्षा आठवीं में अध्ययनरत पात्र विद्यार्थियों को शामिल किया जाएगा। योजना के लिए जिले से 2872 विद्यार्थियों ने आवेदन कर रखा है। चयनित विद्यार्थियों को चार साल तक एक-एक हजार रुपये प्रति माह छात्रवृति दी जाएगी।
विज्ञापन

परीक्षा को लेकर जिला मुख्यालय में ही केंद्र बनाए गए हैं। आर्यभट्ट हाई स्कूल आरके कॉलोनी, बाल भारती सीनियर सेकेंडरी स्कूल, राजकीय कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल, श्रीराम सेवा समिति सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सीनियर सेकेंडरी मॉडल स्कूल, ओम निवास हाई स्कूल, राजकीय हाई स्कूल भोडिया खेड़ा, राजकीय कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल खंड दो, श्रीराम सेवा समिति स्कूल खंड दो और सीनियर सेकेंडरी मॉडल स्कूल खंड दो केंद्र शामिल है।
विज्ञापन


दो खंडों में होगी परीक्षा

एनएमएमएस परीक्षा दो भागों में ली जाएगी। जिसमें मानसिक योग्यता परख और शैक्षणिक योग्यता परख दोनों ही परीक्षाओं की अवधि 90-90 मिनट होगी। प्रत्येक पेपर में 90 प्रश्न पूछे जाएंगे, जिनमें से 36 प्रश्न अनिवार्य रूप से सही करने होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


1000 रुपये प्रतिमाह मिलेगी छात्रवृत्ति

परीक्षा उत्तीर्ण होने वाले विद्यार्थियों को कक्षा नौ से लेकर बारहवीं तक 1000 रुपये प्रतिमाह की छात्रवृत्ति दी जाएगी। चार वर्षों में यह राशि कुल 48,000 रुपये बनती है। ये राशि प्रतिवर्ष विद्यार्थियों के बैंक खाते में भेजी जाएगी। छात्रवृत्ति जारी रहने के लिए विद्यार्थियों को हर वर्ष विद्यालय में न्यूनतम उपस्थिति और प्रदर्शन मानकों को पूरा करना अनिवार्य रहेगा। निर्धारित नियमों के अनुसार परिवार की वार्षिक आय 3.50 लाख रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए।



पहले इन विद्यार्थियों का हो चुका है चयन
2016-17 में 76,
2017-18 में 106
2018-19 में 158
2019-20 में 163
2020-21 में 216
2021-22 में 248
2022-23 में 232
2023-24 में 141
2024-25 में 143
-
एनएमएमएस के तहत परीक्षा जिले के 10 केंद्रों पर होगी। परीक्षा को लेकर एडमिट कार्ड जारी हो चुके हैं। विद्यार्थी हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की साइट से एडमिट कार्ड निकाल सकते हैं। केंद्र पर विद्यार्थी समय पर पहुंचे।

- रमेश कुमार, जिला गणित विशेषज्ञ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed