{"_id":"69fe29839aa24c1e4102cebd","slug":"28-issued-notices-for-illegal-connections-6-disconnected-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-153475-2026-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: अवैध कनेक्शनों पर 28 को नोटिस, 6 काटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: अवैध कनेक्शनों पर 28 को नोटिस, 6 काटे
Fri, 08 May 2026 11:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Fri, 08 May 2026 11:50 PM IST
विज्ञापन
भूना।भूना के वार्ड नंबर-4 में जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग की टीम अवैध व असुरक्षित पानी कनेक
भूना। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग ने शहर में पीने के पानी की बढ़ती समस्या को गंभीरता से लेते हुए अवैध और असुरक्षित कनेक्शनों के खिलाफ अभियान शुरू कर दिया है। विभाग की टीम ने शुक्रवार को भूना के वार्ड 4 स्थित वाल्मीकि मोहल्ला में घर-घर जाकर जांच की और अवैध कनेक्शनों पर कार्रवाई की।
जिला सलाहकार शर्मा चंद लाली ने बताया कि जांच के दौरान 28 कनेक्शनधारकों को नोटिस जारी किए गए। इनमें से 6 असुरक्षित कनेक्शनों को तुरंत प्रभाव से काट दिया गया जबकि 2 को मौके पर ही ठीक करवाया गया। उन्होंने कहा कि विभाग की ओर से जिले की सभी पंचायतों और शहरों में ऐसे अवैध कनेक्शनों को चिन्हित कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
लाली ने बताया कि विभाग की टीम ने मोहल्ले में घर-घर जाकर ऐसे नलों को चिन्हित किया, जिन पर पानी बंद करने के लिए टेप नहीं लगी हुई थी। लोगों से अपील की गई कि वे अपने घरों में टेप जरूर लगवाएं ताकि पानी की बर्बादी रोकी जा सके। शर्मा चंद लाली ने बताया कि 31 मई तक पानी के बिलों पर सरचार्ज माफी योजना लागू है। यह योजना केवल मीटरयुक्त कनेक्शनों पर लागू होगी। इसके साथ ही लोगों को पानी बचाने के लिए जागरूक भी किया जा रहा है।
विज्ञापन
कनिष्ठ अभियंता विकास कुमार पारीक ने कहा कि जिले में पीने के पानी से वाहन धोने वाले सर्विस स्टेशनों को तुरंत प्रभाव से बंद करने के निर्देश दिए गए हैं। विभाग की टीमें ऐसे स्थानों को चिन्हित कर सख्त विभागीय कार्रवाई करेंगी। साथ ही गांव और शहरों में जहां भी पानी की लीकेज मिलेगी उसे भी अभियान के दौरान ठीक करवाया जाएगा। इस दौरान खंड संयोजक राकेश कुमार, सतीश कुमार, सनी कुमार, मनदीप कुमार ढिल्लो सहित वार्ड 4 की महिलाएं मौजूद रहीं।