{"_id":"607331b58ebc3ec8967e132b","slug":"27-thousand-students-will-take-exam-at-65-centers-in-the-district-fatehabad-news-rtk60400475","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले के 65 केंद्रों पर 27 हजार विद्यार्थी देंगे परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले के 65 केंद्रों पर 27 हजार विद्यार्थी देंगे परीक्षा
विज्ञापन
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड कोरोना महामारी के बीच पहली बार कक्षा दसवीं और बारहवीं के विद्यार्थियों की की बोर्ड परीक्षाएं लेने जा रहा है। 20 अप्रैल से विद्यार्थियों की परीक्षाएं शुरू होने जा रही है। परीक्षा को लेकर जिले में 65 केंद्र बनाए गए हैं। इन केंद्रों पर दसवीं के करीब 17250 तथा बारहवीं के 10 हजार परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। जिले में दो नए परीक्षा केंद्र भी बनाए गए हैं।
परीक्षा को लेकर अहम बात यह है कि विद्यार्थियों को मास्क लगाकर आना होगा। ये ही नहीं परीक्षार्थी को साथ में पारदर्शी शीशी में सैनिटाइजर भी लाना होगा। परीक्षा को लेकर कक्षाओं में सीटिंग प्लान को लेकर अभी कोई फेरबदल नहीं किया गया है। पहले की तरह एक कक्षा में 24 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। शिक्षा विभाग के अधिकारियों के मुताबिक 18 अप्रैल को कंपार्टमेंट विद्यार्थियों की परीक्षा होगी। इसको लेकर जिला मुख्यालय में 12 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इसमें तीन निजी स्कूलों के परीक्षा केंद्र भी शामिल हैं। परीक्षा का समय सुबह सुबह साढे़ 11 बजे से 2 बजे तक का रहेगा। परीक्षार्थियों को परीक्षा शुरू होने से आधा घंटा पहले आना होगा।
जानिए कहां कितने बनाए गए परीक्षा केंद्र
सब डिविजन परीक्षा केंद्र
फतेहाबाद 31
टोहाना 9
रतिया 25
प्राइवेट स्कूलों में भी बनाए गए परीक्षा केंद्र
भारत शिक्षा सीनियर सेकेंडरी स्कूल भूना
न्यू सनराइज सीनियर सेकेंडरी स्कूल भूना
आर्यभट्टू हाई स्कूल फतेहाबाद
बाल भारती सीनियर सेकेंडरी स्कूल फतेहाबाद।
श्री रामसेवा समिति स्कूल फतेहाबाद।
भारती निकेतन सीनियर सेकेंडरी स्कूल रतिया
आदर्श सीनियर सेकेंडरी स्कूल टोहाना
श्रीदुर्गा महिला महाविद्यालय सीनियर सेकेंडरी स्कूल टोहाना
ये टीमें रखेंगी निगरानी
शिक्षा विभाग के मुताबिक जिला में डीसी, बोर्ड सचिव, जिला शिक्षा अधिकारी और चेयरमैन की टीमें फ्लाइंग के तौर पर तैनात की गई है। इसके अलावा सब डिवीजन लेवल पर फतेहाबाद में एसडीएम, प्रश्न पत्र फ्लाइंग, रतिया और टोहाना में एसडीएम, प्रश्न पत्र फ्लाइंग और एक अतिरिक्त फ्लाइंग तैनात रहेगी। यानी की जिला भर में 12 उड़नदस्ते तैनात किए गए हैं।
विज्ञापन
क्यू आर कोड से होगी संदिग्ध छात्र की जांच
पिछली बार की तरह इस बार भी एडमिट कार्ड पर क्यूआर कोड दिया है। फ्लाइंग टीम या स्टाफ इस क्यूआर कोर्ड को मोबाइल एप पर स्कैन करके जांच कर सकेगा। परीक्षा केंद्र में अगर टीम को लगता है कि असली छात्र की जगह फर्जी छात्र है तो टीम एडमिट कार्ड पर दिए गए क्यूआर कोड को स्कैन करके देख सकेगा कि छात्र असली है या नकली। टीम को मोबाइल एप डाउनलोड करनी होगी। एप पर छात्र का एडमिट कार्ड स्कैन पर पूरा डाटा फोटो समेत आ जाएगा।
ऑफलाइन होगी परीक्षा, ऑनलाइन का बंदोबस्त नहीं
परीक्षा को लेकर अभिभावक असमंजस की स्थिति में है कि क्या परीक्षा सिर्फ ऑफलाइन ही होगी या ऑनलाइन भी विद्यार्थी दे सकेंगे। जिला शिक्षा अधिकारी दयानंद सिहाग ने पुष्टि करते हुए कहा कि परीक्षा सिर्फ ऑफलाइन ही होगी। ऑनलाइन परीक्षा को लेकर कोई आदेश नहीं है।
सरकारी स्कूलों में नहीं सीसीटीवी कैमरे
शिक्षा विभाग नकल रहित परीक्षा का दावा कर रहा है। लेकिन हैरानी वाली बात यह है कि 57 सरकारी स्कूलों में से 50 में सीसीटीवी कैमरे ही नहीं हैं। इसके अलावा न ही बोर्ड की तरफ से केंद्रों पर जैमर सिस्टम लगवाया जा रहा है।
कोट
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की परीक्षाएं 20 अप्रैल को शुरू हो रही है। बोर्ड की तरफ से जिले में बनाए गए केंद्रों की सूची आ चुकी है। विद्यार्थियों को सैनिटाइजर साथ लाना होगा अन्य गाइडलाइन पहले की तरह ही है।
- दयानंद सिहाग, जिला शिक्षा अधिकारी।