{"_id":"5f7f4e0d8ebc3e9c0416d40c","slug":"25-more-corona-positive-in-the-district-fatehabad-news-rtk5773493135","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में कोरोना संक्रमण के 25 नए मामले आए सामने, संक्रमित मरीजों के घरों के बाहर लगे पोस्टर हटवाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में कोरोना संक्रमण के 25 नए मामले आए सामने, संक्रमित मरीजों के घरों के बाहर लगे पोस्टर हटवाए
विज्ञापन
तेहाबाद में कोरोना संक्रमित मरीज के घर के बाहर से पोस्टर हटाते हुए।
- फोटो : Fatehabad
जिले में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। लेकिन पिछले दो दिनों से कोरोना संक्रमित मरीज की मौत का आंकड़ा सामने न आने से स्वास्थ्य विभाग ने राहत की सांस ली है। अभी तक लगातार कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत का आंकड़ा बढ़ रहा था। जिले में वीरवार को कोरोना संक्रमित 25 मरीजों की पुष्टि हुई है। इसके बाद जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों का कुल आंकड़ा 2500 के पार हो गया है। वीरवार को जिले में 38 मरीज ठीक हुए हैं। इसके बाद सक्रिय मरीजों का आंकड़ा 235 रह गया है।
वीरवार को लैब से आई रिपोर्ट के मुताबिक फतेहाबाद शहर में कोरोना संक्रमण के मामले सामतने आए हैं। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक रामनिवास मौहल्ला निवासी 45 वर्षीय महिला, डॉॅ.धूड़िया वाली गली निवासी 68 वर्षीय दंपती, डीसी कॉलोनी निवासी एक ही परिवार के पांच लोग संक्रमित मिले हैं। शिव कॉलोनी निवासी दंपती, 23 वर्षीय पीजी संचालक संक्रमित मिला है। टोहाना के शक्ति नगर 27 वर्षीय महिला, 54 वर्षीय महिला संक्रमित मिली है। डीसी कॉलोनी निवासी 53 वर्षीय व्यक्ति, फतेहाबाद के विचार आश्रम मंदिर रोड निवासी 22 वर्षीय युवक, शिव चौक निवासी 18 वर्षीय युवक संक्रमित मिला है। गांव बरसीन निवासी 43 वर्षीय व्यक्ति, टोहाना निवासी 21 वर्षीय युवक, ऑटो मार्केट निवासी 20 वर्षीय युवक, अग्रवाल कॉलोनी निवासी 55 वर्षीय व्यक्ति, जंडी मौहल्ला निवासी 22 वर्षीय महिला, टोहाना के आजाद नगर निवासी 50 वर्षीय व्यक्ति, गांव भूथनखुर्द निवासी 65 वर्षीय बुजुर्ग संक्रमित मिला है।
घरों के बाहर लगे पोस्टर हटवाए
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने वीरवार को मुख्यालय से आदेश आने के बाद कोरोना संक्रमित मरीजों के घरों के बाहर लगे पोस्टर हटवा दिए। स्वास्थ्य विभाग की अलग-अलग टीमों ने अपने क्षेत्र से कोरोना संक्रमित मरीजों के घरों के बाहर लगे पोस्टर हटवाए। इस संबंध में बुधवार को आदेश जारी हुए थे।