फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   240 new people found corona positive in one day

कोरोना का टूटा रिकॉर्ड, एक दिन में 240 संक्रमित मिले

Tue, 13 Apr 2021 11:41 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 13 Apr 2021 11:41 PM IST
विज्ञापन
240 new people found corona positive in one day
फतेहाबाद में कोरोना से बचाव का टीका लगवाते हुए। - फोटो : Fatehabad
कोरोना संक्रमण ने महामारी शुरू होने के बाद से अब तक के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिया है। मंगलवार को एक ही दिन में 240 कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। गांव अहरवां पीएचसी इंचार्ज, नागरिक अस्पताल फतेहाबाद के तीन लैब तकनीशियन भी कोरोना संक्रमित मिले है। फतेहाबाद के डीएवी स्कूल के तीन छात्र, राजकीय कन्या स्कूल के तीन शिक्षक भी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। सबसे ज्यादा संक्रमित मरीज फतेहाबाद और टोहाना में मिले हैं। जिले में कुल मरीजों का आंकड़ा 5818 तक पहुंच गया है। इसमें से 5085 मरीज ठीक हो चुके हैं। फिलहाल जिले में 597 मरीज सक्रिय हैं।
विज्ञापन

बता दें कि मंगलवार को आई स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक फतेहाबाद नागरिक अस्पताल के तीन लैब तकनीशियन, अहरवां पीएचसी इंचार्ज, फतेहाबाद के डीएवी स्कूल के तीन छात्र, सतीश कॉलोनी निवासी भाई-बहन, फतेहाबाद के शक्ति नगर, तहसील चौक और खजूरी जाटी, कुम्हारिया, निवासी युवक, चार मरला कॉलोनी निवासी युवती और छात्रा, ग्रीन पार्क कॉलोनी निवासी एक ही परिवार के चार लोग, गुरुनानकपुरा चौकी पुलिसकर्मी, रामनविवास मोहल्ला निवासी युवती, फतेहाबाद के शिव नगर निवासी युवक, विचार आश्रम रोड निवासी युवती, रतिया रोड के एसबीआई बैंक के तीन कर्मचारी, शक्ति नगर में एक ही परिवार के दो बच्चों समेत सात लोग, राजकीय कन्या स्कूल के तीन शिक्षक, फतेहाबाद के तहसील चौक निवासी एक ही परिवार के चार सदस्य, सुंदर नगर निवासी बुजुर्ग दंपती, ठाकर बस्ती निवासी दो बहनें, भट्टूकलां में दो युवक व बुजुर्ग, गांव ढिंगसरा में युवक, टोहाना के भाटिया नगर निवासी भाई-बहन, टोहाना के इंदिरा कॉलोनी निवासी मां-बेटी, गांव चुघेअहली निवासी बुजुर्ग दंपती, गांव लाली में बाप-बेटा, गांव अकांवाली निवासी युवती, ढाणी छतरियां निवासी युवती, फतेहाबाद के लालपत नगर, डीसी कॉलोनी, अग्रवाल कॉलोनी निवासी युवक, जगजीवनपुरा और चौधरी कॉलोनी निवासी युवती, फतेहाबाद के हुडा सेक्टर तीन निवासी बुजुर्ग महिला, गांव बड़ोपल में बुजुर्ग महिला और तीन युवतियां कोरोना संक्रमित मिली है।
विज्ञापन

जानिए क्या है जिले में कोरोना की स्थिति
क्षेत्र मरीज मिले ठीक हुए मौत
फतेहाबाद 1637 1434 43
टोहाना 1135 989 34
रतिया शहरी 498 459 8
रतिया ग्रामीण 577 465 22
भट्टू 523 483 6
बड़ोपल 192 157 1
भूना 628 560 8
जाखल 628 538 14
टीका उत्सव हुआ फीका
स्वास्थ्य विभाग की तरफ से टीका उत्सव के तीसरे दिन 10 हजार की जगह 4600 का लक्ष्य निर्धारित किया गया। इस दौरान जिले में 2759 लोगों ने वैक्सीन की पहली और 1008 ने दूसरी डोज लगवाई। 11 स्वास्थ्यकर्मियों ने पहली और 12 ने दूसरी, 6 फ्रंटलाइन वर्कर्स ने पहली और 11 ने दूसरी डोज लगवाई। 45 से 60 साल के 1637 लोगों ने पहली और 273 ने दूसरी डोज लगवाई। 1105 बुजुर्गों ने पहली और 712 ने दूसरी डोज लगवाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
जिले में कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। कोरोना संक्रमित मरीज के संपर्क में कोई आया है तो वह अपनी जांच जरूर करवाएं तभी हम फैलने से रोक सकते है।
- डॉ. विष्णु मित्तल, जिला महामारी अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed