{"_id":"5f7b5d2d8ebc3e679f0b906e","slug":"24-more-corona-positive-in-district-fatehabad-news-rtk5768592111","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना संक्रमित आढ़ती की दिल्ली में मौत, दो शिक्षकों समेत 24 कोरोना संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना संक्रमित आढ़ती की दिल्ली में मौत, दो शिक्षकों समेत 24 कोरोना संक्रमित
विज्ञापन
24 more corona positive in district
- फोटो : Fatehabad
जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत का आंकड़ा लगातार बढ़ता ही जा रहा है। सोमवार को कोरोना संक्रमित 63 वर्षीय फतेहाबाद के हुडा सेक्टर निवासी आढ़ती की मौत हो गई। आढ़ती की रिपोर्ट कोरोना संक्रमित मिलने पर फतेहाबाद के निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया था। यहां से परिवार के लोग दिल्ली ले गए। यहां पर सोमवार को उपचार के दौरान मौत हो गई। अब जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत का आंकड़ा 44 पहुंच गया है। हालांकि नए कोरोना केसों के आंकड़ों में कमी आ रही है। सैंपलिंग कम होने के कारण कोरोना संक्रमण के मरीज कम सामने आ रहे हैं। सोमवार को जिले में 24 नए कोरोना संक्रमित मरीज सामने आए हैं। जिसमें दो सरकारी स्कूलों के शिक्षक भी शामिल हैं। इसके बाद जिले में कोरोना संक्रमित कुल मरीजों का आंकड़ा 2431 हो गया है। सोमवार को 22 मरीज ठीक हुए हैं। इस समय फिलहाल 266 मरीज सक्रिय हैं।
स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक सोमवार को आरपीसीआर में 313 लोगों की रिपोर्ट आई है। इसमें छह कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। भूना के ढाणी संाचला निवासी 27 वर्षीय युवक, गांव ठुइयां निवासी 34 वर्षीय युवक, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रतिया की 33 वर्षीय शिक्षिका, 34 वर्षीय शिक्षक, टोहाना के नवदुर्गा एस्टेट निवासी 37 वर्षीय युवक संक्रमित पाया गया है। इसके अलावा जाखल के गांव दिवाना निवासी 26 वर्षीय युवक, गांव खजूरी जाटी निवासी 22 वर्षीय युवक, मातूराम कॉलोनी निवासी 65 वर्षीय महिला, 19 वर्षीय युवक, भूना पुलिस थाना 30 वर्षीय पुलिसकर्मी, गांव धोलू निवासी 55 वर्षीय महिला, गांव बैजलपुर निवासी 22 वर्षीय युवक, शिव नगर निवासी 45 वर्षीय युवक, हुडा सेक्टर निवासी 43 वर्षीय महिला, ढाणी छतरियां निवासी 42 वर्षीय व्यक्ति, भूना निवासी 35 वर्षीय युवक, गांव डूल्ट निवासी 26 वर्षीय युवक, गांव खैरातीखेड़ा निवासी सैलून संचालक व 55 वर्षीय बुजुर्ग संक्रमित पाया गया है।
जानिए कहां कितनी अब तक हुई मौतें
क्षेत्र मौतें
फतेहाबाद - 12
टोहाना - 9
रतिया शहरी - 4
रतिया ग्रामीण - 6
भट्टूकलां - 2
बड़ोपल - 0
भूना - 5
जाखल - 6
जिले में कोरोना संक्रमित एक बुजुर्ग की मौत हुई है। इसके अलावा 24 नए केस आए हैं। बुजुर्ग की दिल्ली में मौत हुई है। फिलहाल दिल्ली से रिपोर्ट आने के बाद ही कारणों का पता चल पाएगा।
विज्ञापन
- डॉ.विष्णु मितल, जिला महामारी अधिकारी।