{"_id":"5c82b052bdec221462307ada","slug":"21552068690-fatehabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"थाना रोड़ के बाद अब जीटी रोड़ पर पहुंचा ट्रैफिक पुलिस का डंडा, 40 वाहनों के चालान काटे, 14 गाडिय़ां उठवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
थाना रोड़ के बाद अब जीटी रोड़ पर पहुंचा ट्रैफिक पुलिस का डंडा, 40 वाहनों के चालान काटे, 14 गाडिय़ां उठवाई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहाबाद। ट्रैफिक पुलिस ने मेन बाजार के बाद अब अतिक्रमण हटाने के लिए शहर के मुख्य रोड़ों का रुख कर लिया है। वीरवार रात जहां ट्रैफिक पुलिस ने मेन बाजार के अंदर बेतरतीब खड़े वाहनों को क्रेन की मदद से उठवा दिया था तो शुक्रवार सुबह से लेकर सांय तक शहर के विभिन्न इलाकों में सड़कों पर खड़े वाहनों, सड़कों पर रखा दुकानदारों का सामान उठाने का अभियान चलाया। ट्रैफिक इंचार्ज इंस्पेक्टर रामधन के नेतृत्व में शहर के डीएसपी रोड़, हंस मार्केट, फव्वारा चौक, जीटी रोड आदि इलाकों में नियम विरुद्ध खड़े तकरीबन 40 वाहनों के चालान भी काटे गए। इसके अलावा जीटी रोड़ पर कई दुकानों के आगे लगे फ्लैक्स बोर्ड भी ट्रैफिक पुलिस ने उतरवा लिए। इसके अलावा विभिन्न इलाकों में सड़कों पर बेतरतीब तरीके से खड़े 14 वाहनों को क्रेन की मदद से उठवाया गया।
ट्रैफिक इंचार्ज इंस्पेक्टर रामधन ने बताया कि ट्रैफिक पुलिस ने शहर में अतिक्रमण हटाने व ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाने के लिए विशेष अभियान शुरू किया है। उन्होंने कहा कि इस अभियान के तहत लगातार कई दिनों तक यातायात नियमों की अवहेलना करने वाले वाहनों के ना केवल चालान काटे जाएंगे, बल्कि अगर जरूरत पड़ी तों उन्हें इंपाउंड भी किया जाएगा।