{"_id":"5c7ec4b6bdec22146b5eae3f","slug":"21551811766-fatehabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नकल रहित परीक्षाओं के लिए सख्ती बरतें निरीक्षक: उपायुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नकल रहित परीक्षाओं के लिए सख्ती बरतें निरीक्षक: उपायुक्त
विज्ञापन
नकल रहित परीक्षा के लिए सख्ती बरतें निरीक्षक : डीसी
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहाबाद। बोर्ड परीक्षाओं के मद्देनजर मंगलवार को जिला उपायुक्त धीरेंद्र खड़गटा ने स्थानीय राजकीय कन्या व.मा. विद्यालय में परीक्षा केंद्र का निरीक्षण किया व निरीक्षकों को नकल रहित परीक्षा करवाने के लिए निर्देश दिए। इस अवसर पर उपायुक्त ने कहा कि बच्चों की वार्षिक परीक्षाएं है, यह परीक्षाएं सिर्फ बच्चों की नहीं बल्कि परीक्षा करवाने वाले निरीक्षकों की भी है। नकल एक अपराध ही नहीं बल्कि सामाजिक बुराई है। इसका उन्मूलन करना हम सबका दायित्व बनता है। हमें नकल रहित परीक्षा करवानी है जिसके लिए सभी निरीक्षक ध्यान रखें कि परीक्षाएं नकल रहित हो इसके लिए सख्ती बरती जाए। किसी भी पुलिसकर्मी को परीक्षा केंद्र के अंदर न आने दिया जाएगा। इस दौरान उपायुक्त धीरेंद्र खड़गटा ने विद्यालय के बाहर ग्रीन बेल्ट में पौधरोपण भी किया। इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी दयानंद सिहाग, शिक्षाविद सर्वजीत सिंह मान, प्रिंसिपल बलजीत कौर, ललित त्रिखा, गोपीचंद, कर्मजीत, रामकिशन मौजूद थे।