{"_id":"5c48be0abdec22738e36a2aa","slug":"21548271114-fatehabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फतेहाबाद बस स्टैंड से नशीली गोलियों सहित युवक काबू, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहाबाद बस स्टैंड से नशीली गोलियों सहित युवक काबू, केस दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहाबाद। स्पेशल स्टाफ पुलिस ने एक युवक को नशे की गोलियों सहित काबू किया है। शहर थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार स्पेशल स्टाफ पुलिस टीम एसआई देवी लाल के नेतृत्व में बस स्टैंड पर मौजूद थी। इसी दौरान एक युवक को शक के आधार पर उसकी तलाशी ली गई तो उसके पास से ट्रामाडोल की 590 गोलियां बरामद हुई। आरोपी की पहचान प्रवीण कुमार निवासी रामसरा के रूप में हुई है। शहर थाना प्रभारी रिछपाल साहू ने बताया कि आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है, वीरवार को आरोपी को कोर्ट में पेश कर रिमांड मांगा जाएगा ताकि आरोपी को गोलियां सप्लाई करने वाले तस्कर को भी पकड़ा जा सके।