{"_id":"5bb5168d867a5570f05d8166","slug":"21538594445-fatehabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्राद्धों में नहीं खरीदेंगे धान: राइस मिलर्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्राद्धों में नहीं खरीदेंगे धान: राइस मिलर्स
Updated Thu, 04 Oct 2018 12:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राइस मिलर्स श्राद्धों में नहीं खरीदेंगे धान
अमर उजाला ब्यूरो
रतिया। शहर के राइस मिलर्स की एक बैठक राजश्री राइस मिल में हुई। जिसमें सर्व सम्मति से फैसला लिया गया कि श्राद्ध के दिनों में सरकारी धान की खरीद नहीं करेंगे और न ही खरीद एजेंसी के साथ धान मिलिंग का एग्रीमेंट करेंगे। सेलर एसोसिएशन के पूर्व प्रधान अशोक गोयल व राजकुमार सिंगला ने बताया कि बैठक में फैसला लिया गया है कि मिलर्स सरकारी मापदंड के अनुसार 17 प्रतिशत नमी वाले धान की ही सरकारी खरीद 10 अक्तूबर से शुरू करेंगे। इसलिए किसानों से अनुरोध किया गया कि किसान अपना धान सुखाकर मंडी में लेकर आएं। जिससे किसानों का धान सरकार द्वारा तय रेट पर खरीद किया जा सके। उन्होंने कहा कि रतिया के सभी राइस मिलर्स ने एकजुट होकर सरकार से यह भी मांग की है कि लीज वाले राइस मिलर्स से एग्रीमेंट करते हुए जो 5 प्रतिशत बैंक गारंटी लेने की शर्त रखी है, उसे शीघ्र समाप्त किया जाए। बैंक गारंटी देने में राइस मिलर्स असमर्थ हैं।