{"_id":"5b4a504b4f1c1b49748b4b77","slug":"21531596875-fatehabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"16 को एमएम कालेज में होगी फिजिकल काऊंसलिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
16 को एमएम कालेज में होगी फिजिकल काऊंसलिंग
Updated Sun, 15 Jul 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
16 को एमएम कॉलेज में होगी फिजिकल काउंसलिंग
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहाबाद। एमएम स्नातकोत्तर महाविद्यालय फतेहाबाद में बीए, बीकॉम, बीएससी आदि यूजी की कक्षाओं में दाखिले से वंचित रह गए विद्यार्थियों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए उन्हें कॉलेज में दाखिले का एक ओर सुनहरी मौका दिया है। वहीं एमए में एडमिशन को लेकर भी शेड्यूल जारी कर दिया गया है।
एमएम कॉलेज फतेहाबाद के प्राचार्य डॉ. गुरचरण दास ने बताया कि जिन विद्यार्थियों के नाम पहली व दूसरी मेरिट लिस्ट में था लेकिन किसी कारण से उनका दाखिला नहीं हो सका, ऐसे विद्यार्थियों की फिजिकल काऊंसलिंग 16 जुलाई सोमवार को प्रात: 9 बजे एमएम कॉलेज में होगी।
उन्होंने बताया कि फिजिकल काउंसलिंग में वही विद्यार्थी भाग ले सकते हैं जिन्होंने पहले अपना रजिस्ट्रेशन करवाया हुआ है। इन विद्यार्थियों को वरिष्ठता के आधार पर कॉलेज में दाखिला दिया जाएगा। एमए में दाखिले के लिए जिन विद्यार्थियों ने 6 से 12 जुलाई तक रजिस्ट्रेशन करवाया है, उनके डाक्यूमेंट्स की वेरिफिकेशन 14 से 17 जुलाई तक होगी। इसके बाद 19 जुलाई को मेरिट लिस्ट जारी कर दी जाएगी। जिन विद्यार्थियों का एमए में दाखिला होता है, उन विद्यार्थियों को 19 से 21 जुलाई तक फीस जमा करवानी होगी।