{"_id":"5b48f3ef4f1c1b4e748b47bd","slug":"21531507695-fatehabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ महिला कन्वेंशन 14 को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ महिला कन्वेंशन 14 को
Updated Sat, 14 Jul 2018 12:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहाबाद। हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ संबद्ध सर्व कर्मचारी संघ द्वारा महिला कन्वेंशन का आयोजन 14 जुलाई को पटवार भवन में किया जाएगा। संघ के जिला प्रेस सचिव देसराज माचरा ने बताया कि कन्वेंशन के लिए वरिष्ठ उपप्रधान डा. नीतू डूडेजा, उपप्रधान अनिता रानी, सुमेर सिंह आर्य, राजपाल मित्ताथल, कृष्ण जाखड़, तारावती देवी, हरपाल हुड्डा और देसराज माचरा ने विभिन्न स्कूलों का दौरा कर अध्यापिकाओं से संपर्क किया। अध्यापिकाओं में कन्वेंशन के प्रति पूरा उत्साह है। डा. नीतू ने कहा कि हरियाणा सरकार स्कूलों को निजी कंपनियों के हवाले करना चाहती है। इससे नौजवानों का शोषण ही होगा। कंपनियों को अपने फायदे से मतलब होता है, जन कल्याण से उनका कोई सरोकार नहीं है। निजीकरण के कारण महिलाओं का दोहरा शोषण होता है। उन्होंने कहा कि महिला कर्मचारियों की अन्य कई समस्याएं हैं जैसे कार्यालयों और स्कूलों में महिला कर्मचारियों के साथ पक्षपात और उत्पीड़न होता है। विभागों में महिला समितियां भी नहीं बनी है। इस प्रकार की महिलाओं की समस्याओं पर विस्तार से चर्चा करने के लिए 14 जुलाई को पटवार भवन फतेहाबाद में सुबह 10 बजे ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंच कर अपने हकों को हासिल करें।