{"_id":"5a89c9394f1c1b5e6e8b60df","slug":"21518979385-fatehabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में टोहाना के तेल व्यापारी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसे में टोहाना के तेल व्यापारी की मौत
Updated Mon, 19 Feb 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
टोहाना। पंजाब के गांव भूलन के पास एक कार के पेड़ से टकराने से कार में सवार टोहाना के युवक की मौत हो गई। पुलिस ने परिजनों के बयान के आधार पर कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों के हवाले कर दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार बक्शी गली निवासी 42 वर्षीय राकेश गर्ग तेल बेचने का कार्य करता है। रविवार को जब वह पंजाब के खनोरी के एक दुकानदार को तेल की सप्लाई देने के लिए जा रहा था तो गांव भूलन के पास कार का संतुलन बिगड़ने से कार पेड़ से टकरा गई। जिससे कार सवार की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर परिजनों के ब्यान पर कार्रवाई करते हुए शव को परिजनों के हवाले कर दिया।