{"_id":"5a4e6a7e4f1c1bf61b8b6b56","slug":"21515088510-fatehabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चाचा-चाची ने बिना मां-बाप की बेटी को किया प्रताड़ित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चाचा-चाची ने बिना मां-बाप की बेटी को किया प्रताड़ित
Updated Thu, 04 Jan 2018 11:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
रतिया।
रतिया के वार्ड नंबर-14 में अपने चाचा-चाची के घर रह रही युवती को चाचा-चाची द्वारा प्रताड़ित व मारपीट करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस संबंध मे युवती की शिकायत पर चाचा-चाची के खिलाफ मारपीट करने, जान से मारने की धमकी देने व जुवेनाइल जस्टिस एक्ट के तहत केस दर्ज कर जांच आरंभ कर कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में 17 वर्षीय युवती ने बताया कि उसकी माता-पिता की 2003 में मौत हो गई थी। वह तब से अपने चाचा राजेंद्र व चाची सुनीता पत्नी हरीश कुमार के साथ रतिया में रह रही है। उसने बताया कि वह कक्षा 12वीं की छात्रा है। गत दिवस उसका चाचा हरीश कुमार चंडीगढ़ गया हुआ था। पुलिस को दी शिकायत में युवती ने आरोप लगाया कि उसकी चाची सुनीता व दूसरे चाचा राजेंद्र ने उस पर गलत आरोप लगाकर उससे मारपीट शुरू कर दी। घर के बर्तन उठाकर उसके मुंह पर मारे गए तथा उसका कान भी काट खाया गया। उसने शोर मचाया तो पड़ोसी इकट्ठा हो गए। आरोप है कि उसके चाचा-चाची ने उसे जान से मारने की धमकी देकर घर से निकाल दिया। इस पर युवती ने पुलिस को शिकायत दी।