फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   दुकानदारों ने दुकानों के आगे बरामदे पर दीवार खींचकर किया कब्जे का प्रयास

दुकानदारों ने दुकानों के आगे बरामदे पर दीवार खींचकर किया कब्जे का प्रयास

Tue, 02 Jan 2018 12:05 AM IST
Updated Tue, 02 Jan 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
दुकानदारों ने दुकानों के आगे बरामदे पर दीवार खींचकर किया कब्जे का प्रयास
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

रतिया।
नए बस स्टैंड के पीछे नगर पालिका की दुकानों में बैठे हुए दुकानदारों ने दुकानों के आगे बने बरामदे को रविवार देर शाम को 10-10 फुट की जमीन पर दीवारें निकालकर बरामदे की जमीन पर कब्जा कर लिया। इसकी जानकारी सोमवार सुबह जैसे ही नगरपालिका के अधिकारियों को लगी तो उन्होंने दुकानदारों को काम बंद करने के निर्देश दिए व मौके पर पुलिस बल को भेजकर काम रूकवाने को भी कहा। जिस पर शहरी चौकी इंचार्ज देवीलाल ने मौके पर पहुंचकर काम को बंद करवा दिया गया व मामले की जानकारी एसडीएम को दी गई।
वहीं बाद में दोपहर को रतिया एसडीएम देवी लाल सिहाग, नायब तहसीलदार सुरेंद्र मैहता, नपा सचिव सुरेन्द्र कुमार, नपा चेयरपर्सन सहित नपा पार्षद, कर्मचारी सहित पुलिस बल के साथ जेसीबी मशीन के साथ कब्जा हटवाने पहुंचे और बरामदे के आगे बनाई हुई दीवार को गिराने लगे। लेकिन मौके पर मौजूद दुकानदारों ने एसडीएम से आग्रह किया कि उन्हें मंगलवार दोपहर 2 बजे तक का समय दिया जाए ताकि वह स्वयं उक्त दीवारें गिरा देंगे।
विज्ञापन

दुकानदारों ने शहर में नगरपालिका अधिकारियों व कर्मचारियों की शह पर नगरपालिका की जमीन व दुकानों में हो रहे अवैध निर्माण का भी मुद्दा उठाया। जिस पर एसडीएम देवी लाल सिहाग ने नपा अधिकारियों को कब्जाधाकरियों की पहचान करके कार्रवाई करने के निर्देश दिए व उक्त दुकानदारों को भी मंगलवार दोपहर 2 बजे तक समय देते हुए एसडीएम ने चेतावनी दी कि अगर मंगलवार दोपहर तक दीवारें नहीं गिराई तो प्रशासन उन पर कार्रवाई करेगा। अगर दोबारा इन बरामदों में दीवारें बनाई या प्रशासन की अनुमति के बिना उक्त दुकानों में किसी तरह का निर्माण करने की कोशिश की तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

नपा सचिव सुरेंद्र कुमार ने बताया कि जानकारी मिलते ही उक्त निर्माण को रूकवा दिया गया था व बाद में एसडीएम भी मौके पर पहुंचे। दुकानदारों को मंगलवार दोपहर तक दीवारें गिराने का समय दिया गया है। रतिया एसडीएम देवी लाल सिहाग ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिसबल भेजकर निर्माण रूकवा दिया गया। बाद में वह स्वयं भी मौके पर गया था, दुकानदारों ने आग्रह किया था कि वह स्वयं की दुकानों के आगे बनी दीवारों को गिरा देंगे। उन्हें मंगलवार दोपहर 2 बजे तचक का समय दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed