फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   फतेहाबाद में गिरी मौसम की पहली धुंध, पारे में भी आई गिरावट

फतेहाबाद में गिरी मौसम की पहली धुंध, पारे में भी आई गिरावट

Sat, 04 Nov 2017 01:10 AM IST
Updated Sat, 04 Nov 2017 01:10 AM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद में गिरी मौसम की पहली धुंध, पारे में भी आई गिरावट
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहाबाद।
शुक्रवार सुबह एकाएक मौसम की पहली धुंध पड़ने से लोग हैरान-परेशान नजर आए। हालांकि दो दिन पहले तक तापमान में गर्मी महसूस की जा रही थी, लेकिन शुक्रवार सुबह का मौसम दो दिन पहले के मुकाबले काफी ठंडा महसूस हुआ। इस धुंध के कारण सड़कों पर वाहन भी सुबह सुबह रेंग-रेंगकर चले। हालांकि सुबह दस बजे तक मौसम काफी हद तक खुल गया था। धुंध के चलते कई जगह पर वाहनों के आपस में टकराने के समाचार भी सामने आए लेकिन किसी भी हादसे में कोई बड़ा नुक्सान नहीं हुआ।
गांव भिरडाना में शुक्रवार सुबह निजी स्कूल वैन की टाटा ऐस से हुई टक्कर में टाटा ऐस चालक घायल हो गया। उसे उपचार के लिए नागरिक हस्पताल में भर्ती कराया गया है। जगतार सिंह अपने गांव से फतेहाबाद की ओर आ रहा था। तभी गांव से कुछ ही दूरी पर सामने से आ रही स्कूल वैन से टक्कर मारकर उसे घायल कर दिया। गनीमत ये रही कि हादसे के समय स्कूल वैन खाली थी।
विज्ञापन

दूसरी ओर, रतिया रोड पर बने पुल के पास एक ट्रक ने दूसरे ट्रक को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में ट्रक चालक सुरजीत निवासी रावतखेड़ा घायल हो गया। तीसरी दुर्घटना हिसार बाईपास के पास हुई, जहां दो गाड़ियां आपस में टकरा गईं। हादसे में चालकों को मामूली चोटें आई हैं। एक अन्य हादसे में दरियापुर के पास भी धुंध के कारण एक कैंटर नहर के पुल से जा टकराया। इस हादसे में कैंटर चालक को मामूली चोटें आई हैं। मौसम विभाग के मुताबिक शुक्रवार को अधिकतम तापमान 29 डिग्री रिकॉर्ड किया गया जो वीरवार के मुकाबले 3 डिग्री कम था। मौसम विभाग की मानें तो अब से लगातार तापमान में गिरावट का दौर शुरु हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed