{"_id":"59fcc48c4f1c1b8e698b92cc","slug":"21509737612-fatehabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुरुनानक देव के प्रकाश दिवस के उपलक्ष्य में नगर कीर्तन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरुनानक देव के प्रकाश दिवस के उपलक्ष्य में नगर कीर्तन
Updated Sat, 04 Nov 2017 01:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहाबाद। फुलां वाली पालकी च सतगुरु आए ने, सतनाम वाहिगुरु, बोले सो निहाल सत श्री अकाल आदि जयघोष से शहर गुंजायमान हो उठा। मौका था गुरुनानक देव के प्रकाश दिवस के उपलक्ष्य में निकाले गए नगर कीर्तन का। पांच प्यारों की अगुवाई में मेन बाजार स्थित गुरुद्वारा सिंह सभा से शुरु हुआ नगर कीर्तन जवाहर चौक, थाना रोड, फव्वारा चौक , हंस मार्केट, बस स्टैंड, राष्ट्रीय राजमार्ग, लालबती चौक, बीघड़ चौक, जगजीवनपुरा, नए गुरुद्वारे के लिए नियत नई जगह, पुराना बस स्टैंड, भूना मोड, ऑटो मार्केट व वापसी डीएसपी रोड से होते हुए गुरुद्वारा सिंह सभा में पहुंचा। नगर कीर्तन के स्वागत के लिए जगह जगह तौरण द्वार लगाए गए तथा श्रद्धालुओं द्वारा स्वागत किया गया व प्रशाद वितरित किया गया।
इस अवसर पर यूथ खालसा सौसायटी के सदस्यों द्वारा गतका प्रस्तुत किया गया। गुरुग्रंथ साहिब की पालकी के मार्ग में आने वाले रास्ते की श्रद्धालु सफाई करते हुए जा रहे थे। इस अवसर पर गुरुद्वारा सिंह सभा प्रबंधक कमेटी प्रधान हरचरण सिंह, महासचिव महेंद्र सिंह वधवा, कुलवंत सिंह जोहल, अजीत सिंह सचदेवा, महेंद्र सिंह ग्रोवर, हरपाल सिंह,हेडग्रंथी भाईं बलजीत सिंह सहित अनेक संगत नगर कीर्तन में गुरु की बाणी का गुणगान करते हुए जा रही थी। सचिव महेंद्र सिंह वधवा ने बताया कि प्रकाश दिवस के उपलक्ष्य में ही कल शनिवार को गुरुद्वारा सिंह सभा में गुरु का दीवान सजाया जाएगा।